दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शनि जन्मोत्सव 27 मई को, 108 किलो लड्डुओं का महाभोग और विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन

दुर्ग। श्री मनोकामना सिद्ध गज केसरी शनि शक्ति धाम स्टेशन रोड दुर्ग में कलयुग के न्यायाधीश कर्मों के फल दाता श्री शनि देव जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसमे वट सावित्री अमावस्या सर्वार्थ सर्व कार्य अमृत सिद्धि योग में ब्रम्ह मुहूर्त में विशेष अभिषेक पूजा अर्चना शनि पीड़ा हरण पाठ,नवग्रह शांति स्तोत्र,सशक्त और समृद्ध भारत के लिए पंच कुंडीय शनि महायज्ञ किया जाएगा।

शनि देव जी की मुख्य प्रतिमा पर ब्रम्ह मुहूर्त के साथ ही शुक्ल यजुर्वेद के वैदिक मंत्रों द्वारा तेलाभिषेक पूजन अर्चना,सुबह 11:36 मिनट पर 108 किलो लड्डुओं का महा भोग लगाया जाएगा वहीं शाम 4:00 बजे से विशाल भंडारा और शाम 7:00 बजे 108 दीपों से विशेष महा आरती की जाएगी।

शनि जन्मोत्सव के विशेष और शुभ अवसर पर कलयुग के न्यायाधीश कर्म फला दाता श्री शनिदेव जी का विशेष श्रृंगार और कलात्मक सजावट भी की जाएगी इस वर्ष शनिदेव की दशा कुंभ,मीन और मेष राशि पर साढ़ेसाती और सिंह और धनु राशि पर अढैया के माध्यम से प्रभावशाली रहेगी।

वहीं गोचर के माध्यम से सभी 12 राशियों पर शनिदेव जी की विशेष दशा प्रभावशाली रहेगी सभी भक्तजनों से निवेदन है शनि जन्मोत्सव के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित मनोकामना सिद्धि के लिए गजकेसरी शनिदेव के दर्शन कर विशेष आशीर्वाद प्राप्त करें..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button