फीचर्डविविध

आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, खिलाड़ियों पर भी बरसे रुपये, 14 साल के वैभव ने जीती कार

हर बार की तरह इस बार भी खिताब की विजेता टीम पर नोटों की बारिश हुई है। आरसीबी ने पहली बार खिताब जीता है। खचाखच भरे स्टेडियम में खिलाड़ियों और टीम को इनाम दिया गया। आइए जानते हैं किसे कौन सा अवॉर्ड मिला…

 

अहमदाबाद (ए)। आईपीएल का 18वां सत्र अपने अंजाम पर पहुंच गया है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने विराट कोहली की 43 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना पाई। इसी के साथ आरसीबी ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया और अपना पहला खिताब जीत लिया। मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में खिलाड़ियों और टीमों पर पैसों की बारिश हुई।

आईपीएल में खर्च होने वाली रकम को लेकर लीग हमेशा चर्चा में रहती है। टीमों को मिलने वाली इनामी राशि के अलावा कई और अवॉर्ड भी दिए जाते हैं। इनमें ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, फेयर प्ले अवॉर्ड जैसे अवॉर्ड शामिल हैं। हम आपको इन सभी अवॉर्ड और उसमें दी जाने वाली इनामी राशि के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन से खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड मिला…

आईपीएल ऑरेंज कैप (IPL ORANGE CAP): यह अवॉर्ड पूरे आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है।
फेयर प्ले अवॉर्ड (FAIR PLAY AWARD): यह अवॉर्ड उस टीम को दिया जाता है जिसने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अनुशासन के साथ खेला है ।
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: उस खिलाड़ी को यह अवॉर्ड दिया जाता है जो पूरे आईपीएल सीजन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन रहा हो।
आईपीएल पर्पल कैप (IPL PURPLE CAP): इस अवॉर्ड का विजेता वह गेंदबाज होता है जिसने आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे अधिक विकेट लिए हैं।
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन (EMERGING PLAYER OF THE SEASON): यह अवॉर्ड सीजन में उभरते सितारे को दिया जाता है। विजेता को 10 लाख रुपये का चेक दिया गया।

अवॉर्ड इनामी राशि विजेता
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच एक लाख रुपये जितेश शर्मा
फैंटसी किंग ऑफ द मैच एक लाख रुपये शशांक सिंह
सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच एक लाख रुपये शशांक सिंह
ऑन द गो 4s ऑफ द मैच एक लाख रुपये प्रियांश आर्या
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच एक लाख रुपये क्रुणाल पांड्या
प्लेयर ऑफ द मैच 5 लाख रुपये क्रुणाल पांड्या
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये साई सुदर्शन
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन टाटा कर्व वैभव सूर्यवंशी
फैंटसी किंग ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये साई सुदर्शन
सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये निकोलस पूरन
ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये साई सुदर्शन
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये मोहम्मद सिराज
कैच ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये कामिंदु मेंडिस
फेयर प्ले अवॉर्ड ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स
पर्पल कैप 10 लाख रुपये प्रसिद्ध कृष्णा
ऑरेंज कैप 10 लाख रुपये साई सुदर्शन
मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन 15 लाख रुपये सूर्यकुमार यादव
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड 50 लाख रुपये दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन

विजेता टीम पर होगी नोटों की बारिश
हर बार की तरह इस बार भी खिताब की विजेता टीम पर नोटों की बारिश हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए। वहीं, उपविजेता पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली। पंजाब के कोच और सपोर्ट स्टाफ को रनर अप की शील्ड और आईपीएल लिमिटेड ए़डिशन वॉच भी मिले।

स्टेज     टीम मिली राशि
चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 करोड़ रुपये
रनर-अप पंजाब किंग्स 12.5 करोड़ रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button