छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP भोजराम पटेल ने देर रात्रि गश्त कर जिले के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, कोतवाली थाना प्रभारी को जारी किया शो-काज नोटिस

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर गश्त ड्यूटी नहीं लगाने पर शो-काज नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब…जिले के संवेदनशीलता को देखते हुये मुंगेली एस.पी. द्वारा देर रात्रि थाना एवं गश्त पाईंट का किया गया आकस्मिक निरीक्षण…

 

 

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों का शहर एवं ग्रामीण इलाकों में जिले के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने देर रात्रि भ्रमण कर मुंगेली शहर फिक्स पाईंट, पुलिस लाईन में ड्यूटी पर लगे जवानों, गश्त पाईंट चेक किये।

ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिलने पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली को मौके पर तलब कर कर्मचारियों का ड्यूटी नहीं लगाने के संबंध में शो-काज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

तत्पश्चात् लोरमी शहर में थाना, गश्त पाईंट, सेक्टर एवं जोनल अधिकारी को चेक किये रात्रि गश्त ड्यूटी पर तैनात पाये जाने पर प्रआर. लिलक साहू आरक्षक दिलेश्वर साहू व जितेन्द्र ठाकुर को गश्त करते पाये तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी सउनि मनकराम ध्रुव एवं जोनल पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे ड्यूटी पर उपस्थित पाये जाने पर उनसे पूछताछ किया गया संतोषप्रद जवाब देने पर अधिकारी/कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

जिला मुंगेली के सम्पूर्ण थाना/चौकी क्षेत्रों में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग होता रहे तथा आदतन निगरानी, गुण्डा बदमाशों के उपर कड़ी नजर रखने, रात्रि में अनावश्यक रूप से घुमने वाले लोगों को पूछताछ एवं चेक करने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान पुलिस के जवानों को आमजनता के सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button