दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कंपनी के लैपटॉप से गोपनीय व्यावसायिक जानकारी प्रतिद्वंद्वी कंपनी को भेजने वाले पूर्व मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज

भिलाई 03। पुरानी भिलाई पुलिस ने इंजीनियरिंग पार्क स्थित एक कंपनी के पूर्व जनरल मैनेजर (आपरेशन) के पद पर कार्य करने वाले के खिलाफ अपराध क्रमांक 250, धारा 316 (4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध विवेचना में लिया है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज ने बताया कि शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मैनेजर एडमिन ने थाना आकर लिखित शिकायत दिया कि कंपनी में पूर्व जनरल मैनेजर (आपरेशन) का कार्य करने वाले निखिल जैन द्वारा कंपनी के लैपटाप, भौतिक संपदा को अपने पास रखकर एवं आपराधिक विश्ववासघात किया है जिसकी लिखित शिकायत आवेदन पर प्रथम दृष्टिया अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपी निखिल अशोक जैन, उम्र 36, निवासी सांगली, महाराष्ट्र निवासी है। धोखे से कंपनी का लैपटाप चोरी किया और गोपनीय व्यावसायिक जानकारी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों को हस्तांतरित करने का प्रयास किया। आरोपी निखिल अशोक जैन को 21 अक्टूबर 2023 को कंपनी में जनरल मैनेजर (ऑपरेशन्स) के पद पर नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति इस शर्त पर की गई थी वह कंपनी की व्यापारिक नीतियां, तकनीकी, जानकारी और ग्राहक डेटा को पूर्ण गोपनीयता के साथ संभालेगा। कंपनी के अनुबंध के तहत एक कंपनी लैपटाप सौंपा गया था, जिसमें कंपनी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों संग्रहीत थी।

डेटा कंपनी के लिए अत्यधिक गोपनीय है और यदि किसी गलत हाथों में चला जाए, तो यह व्यावसायिक, आर्थिक और प्रतिस्पर्धात्मक रूप से भारी नुकसान पहुंचा सकता है। 12 नवंबर 2024 को आरोपी निखिल जैन ने कंपनी को एक ईमेल भेजकर अपना इस्तीफा दिया।

बाद में हमें पता चला कि निखिल जैन सांगली अपने घर नहीं गए, बल्कि गुजरात स्थित हमारी प्रतिद्वंद्वी कंपनी में शामिल हो गए और सौची-समझी योजना से कंपनी को हानि पहुंचाने की साजिश है। वह कंपनी के लैपटॉप और उसमें संग्रहीत महत्वपूर्ण व्यावसायिक डेटा को साथ लेकर चले गया। जब उससे लैपटाप लौटाने के लिए संपर्क किया गया, तो उन्होंने यह झूठी कहानी गढ़ी कि लैपटाप उन्होंने मरम्मत के लिए दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button