खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

5 IAS अधिकारियों का तबादला, एनआरडीए के सीईओ बने चंदन कुमार

रायपुर। राज्य सरकार ने पांच आईएएस ऑफिसर के प्रभार में बदलाव किये हैं। 2002 बैच के आईएएस डॉक्टर रोहित यादव को सचिव, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अविनाश चंपावत को वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह अंकित आनंद को वाणिज्य कर पंजीयन विभाग का सचिव, अतिरिक्त प्रभार का दायित्व दिया गया है।

वहीं 2011 बैच के आईएएस चंदन कुमार को विशेष सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव के साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बाकी प्रभार यथावत रहेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों की सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने के बाद आईएएस अधिकारियों को प्रभार में बदलाव किए हैं।

 

देखे आदेश…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button