खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

आठ IPS अधिकारियों का तबादला, आकाश शुक्ला को भेजा गया दुर्ग

रायपुर। गृह विभाग ने एक बार फिर से तबादला आदेश जारी करते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत रायगढ़ के नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला को अब दुर्ग भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जारी आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ रहे उदित पुष्कर को जगदलपुर से दंतेवाड़ा, आकाश कुमार शुक्ला को रायगढ़ से दुर्ग, रोहित कुमार शाह को सरगुजा से सुकमा,

रविन्द्र कुमार मीणा को कोरबा से बीजापुर, अमन कुमार रमन को रायपुर से बीजापुर, आकाश श्रीश्रीमाल को जगदलपुर से कांकेर, अजय कुमार को सिविल लाइन्स रायपुर से नारायणपुर, अक्षय प्रमोद साबद्रा को बिलासपुर से नारायणपुर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

देखे आदेश…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button