Uncategorised

कल है राज्यपाल अनुसुईया उइके का जन्मदिन, लॉकडाउन के मद्देनजर नही होगा राजभवन में कोई आयोजन

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के मद्देनजर इस बार 10 अप्रैल को अपने जन्मदिन के अवसर पर राजभवन में कोई भी आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। राज्यपाल को जन्मदिन पर शुभकामना संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदान कर सकते हैं।
राज्यपाल ने आमजनों से अपील की है कि वर्तमान समय में कोरोना से जंग जारी है। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण की दर बढ़ी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और विशेष सावधानी बरतें। साथ ही भीड़ वाले जगहों में जाने से बचें, सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क अवश्य लगाएं तथा हाथों को बार-बार धोते रहें। साथ ही प्रशासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के नियमों का अवश्य पालन करें।

Related Articles

Back to top button