दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

धीरेन्द्र मिश्रा के प्रयास से सेक्टर-1, सड़क-11 में टीकाकरण शिविर का हुआ आयोजन, 100 से अधिक लोगो का हुआ टीकाकरण

भिलाई। भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कोविड-19 का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। जिसे रोकने दुर्ग जिला प्रशासन ने 6 से 14 अप्रैल तक सख्त लॉकडाउन लगाया हुआ है। जिसमे जरूरी सेवाओ को छोडकर सब बन्द है। भिलाई में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच 45 और उससे ऊपर के उम्र के लोगो को वैक्सीन लगाया जा रहा है।
भिलाईनगर के विधायक देवेन्द्र यादव के निर्देश एंव नगर निगम भिलाई के सहयोग से युवा समाजसेवी और प्रदेश कांग्रेस ‌के सचिव धीरेंद्र मिश्रा ने नेक पहल करते हुए सी.जी मिरर्स कल्चर्स गणेश उत्सव समिति, स्थान सेक्टर-1, सड़क-11, गणेश पंडाल सेड में टीका लगाने का व्यवस्था किया है। जिसमे भिलाई के अन्य क्षेत्रों से टीका लगाने के लिए लोग पहुच रहे हैैं। अब तक यहां पर 100 से अधिक लोगो को वैक्सीन लगाया जा चुका है। आयोजनकर्ता धीरेंद्र मिश्रा ने लोगो से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में यहां पहुंचकर अपनी बारी आने पर टीका लगाए और अन्य लोगो को भी टीका लगाने हेतु जागरूक करें साथ ही कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करें। टीकाकरण शिविर कल भी लगेगा आप सब बढ़ चढ़कर हिस्सा ले।
इस शिविर में सी.जी मिरर्स कल्चर्स गणेश उत्सव समिति, सेक्टर-1, सड़क-11, गणेश पंडाल सेड भिलाई के पदाधिकारी और सदस्य भरपूर सहयोग कर रहे है।

Related Articles

Back to top button