दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शारदा विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

भिलाई। ’’स्वस्थ रहें, स्वच्छ रहें, प्रतिपल खुशियों का राग बनें’’ इसी विश्वास के साथ शारदा विद्यालय, रिसाली में विश्व योग दिवस मनाया गया। योग का प्रशिक्षण लेते हुए विद्यार्थियों ने समझा कि योग ही वह धुरी है, जिस पर जीवनचक्र सफलतापूर्वक अपनी दिशा निर्धारित करता है।आरोग्यता के इस अवसर पर विद्यालय के प्रागंण में विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं ने योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि के रूप में संजय ओझा डायरेक्टर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स उपस्थित थे।

प्रशिक्षण का आरंभ प्रातः सात बजे ईश्वर की चरण वन्दना से किया गया। आसनों, प्रणायाम के अभ्यास के बाद सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया तथा सर्वसुख की कामना को आधार मनाते हुए विद्यार्थियों ने योगाभ्यास का शिक्षण लिया।

प्रशिक्षण का समापन स्वस्थता के संकल्प तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष शेशांक गुप्ता ने दिया। योगाभ्यास शिक्षिका आर्या शैलेन्द्री द्वारा कराया गया।

मुख्य अतिथि संजय ओझा ने विद्यार्थियों तथा उनके पालकों को योग दिवस की बधाई दी एवं उनके निरोगी जीवन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर विद्यालय मैनेजर ममता ओझा, प्रिंसिपल सुतापा सरकार, वाइस प्रिंसिपल रूद्र कुमार झा, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, किड्स इंचार्ज शेष्टी राव, सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर भी उत्साहपूर्वक योग प्रशिक्षण के भागीदार बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button