दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महिला और बच्चे का अलग अलग कुएं में मिला हाथ पैर बंधा हुआ शव, एसएसपी ने घटना स्थल किया मुआयना

दुर्ग। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को ग्राम खमरिया में दो अलग-अलग कुएं में एक महिला एवं एक बच्चे की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों की हत्या करके फेंका गया। दोनों ही शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अमलेश्वर पुलिस के द्वारा हत्या का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग कुएं में लाश मिली है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंच कर और दोनों लाश को बाहर निकाला। दोनों ही के हाथ पैर को बांधकर हत्या की नीयत से कुएं में फेंका गया था। अभी तक दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

दोनों ही शव अलग-अलग कुएं में थे जो आपस में करीब 35 -40 मीटर की दूरी पर है, थाना अमलेश्वर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है तथा पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button