छत्तीसगढ़फीचर्ड

सफाईकर्मी बनकर गांव में पहुची पुलिस, घेराबंदी कर 8 आरोपियों से 1040 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त

गिरफ्तार आरोपी: 1. मीना बाई सिदार पति कलीराम सिदार उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, स्कूल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
2. चांदनी सिदार पति गणेश सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, स्कूल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
3. परदेशी सिदार पिता संतराम सिदार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, स्कूल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
4. सुकृता गोड़ पिता स्व. केजूराम गोड़ उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, राईसमिल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।

5. वेद लाल गोड़ पिता धनसिह गोड़ उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, राईसमिल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
6. रेशम बाई सिदार पति मनोज सिदार उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, बाजार पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
7. बेदमति गोड़ पति स्व. मदन सिंह गोड़ उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, राईसमिल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
8. उत्तम भोई पिता चोवा राम भोई उम्र 55 वर्ष साल निवासी जांजी, पेट्रोल पंप के पीछे, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।

बिलासपुर। दिनांक 21.06.2025 को थाना सीपत को मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम खांडा में कुछ लोग अवैध रूप से भठठी का कच्ची महुआ शराब बना रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं एडीशन एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने स्वयं टीम का नेतृत्व करते हुए सीपत टीआई गोपाल सतपथी एवं सीपत थाना व अन्य थाना स्टाफ की पृथक पृथक सात टीम बनायी और खाड़ा के शातिर शराब कोचियों को पकड़ने के लिए अपनी पहचान छुपाने की मंशा से पुलिस टीम सफाईकर्मी बनकर तत्काल ग्राम खाडा के मोहल्ले में कई टीम बनाकर रेड कार्यवाही किया गया।

जहां आरोपी गण द्वारा भट्टी में शराब बनाते रंगे हाथ पकड़े गए एवं बना हुआ शराब जिसे डंप कर रखा गया था जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी मीना बाई (150 लीटर), चांदनी सिदार (105 लीटर), परदेशी सिदार (175 लीटर), सुकृता गोंड (180 लीटर), वेदलाल गोंड (145 लीटर), रेशम बाई (155 लीटर), बेदमीत गोंड (130 लीटर), एवं वही जांजी के उत्तम भोई को भी देशी प्लेन शराब ले जाते (5.760 ली देशी प्लेन शराब) कुल 1040 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3,12,000 रूपये एवं 5.760 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 2560 रू को जप्त किया जाकर सभी आरोपीयो के विरूद्व आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(च) के तहत् कार्यवाही किया गया। आरोपीयो न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा योगदान- निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सहेत्तर कुर्रे, कमलफूल साहू, धर्मेंद्र यादव, शिव सिंह बक्साल, प्र आर परमेश्वर सिंह, जयपाल बंजारे, प्रफुल्ल सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, ज्ञानेश्वर यादव, दीपक साहू, शरद साहू, अवधेश कश्यप, दिनेश पटेल, मोतीलाल पटेल, अजय भारद्वाज, सुभाष मरावी, शैलेंद्र कुर्रे, अमीर अंचल, नितिश कश्यप, म आरक्षक ज्योति जगत, प्रीतिदास, सहित बिलासपुर रक्षित केंद्र एवं अन्य थाना से पहुची महिला टीम ने पूरे उत्साह और मेहनत से उक्त कार्यवाही को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button