दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्वास्थ्य विभाग दुर्ग जिले में विभिन्न पदों के लिए वाक इन इंटरव्यू का आयोजन 13 और 19 अप्रैल को

दुर्ग। स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों में नियुक्ति के लिए वाक इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। यह साक्षात्कार 13 अप्रैल एवं 19 अप्रैल को जिला पंचायत सभाकक्ष में किया जाएगा। इसका समय सुबह 10 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। इसके माध्यम से वार्ड बॉय, स्टाफ नर्स, आईसीयू प्रशिक्षित स्टाफ नर्स, एएनएम, लैब टेक्नीशियन मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए आये आवेदकों को अपने मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.durg.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button