दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP विजय अग्रवाल ने चोरी के बड़े मामले का किया खुलासा: चार आरोपियों से 9.76 लाख रुपए नगदी, सोने-चांदी के गहने सहित 50 लाख का सामान बरामद

दुर्ग। दिनांक 24.06.2025 के दरम्यानी रात महावीर कालोनी दुर्ग में एक मकान में अज्ञात चोरो द्वारा खिडकी को तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 299/2025, धारा 331(4), 305 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये माल-मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु। एसीसीयू और कोतवाली दुर्ग की टीम को लगाया गया। एसीसीयू एवं थाना दुर्ग के टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु आसपास में लगे सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया एवं सायबर टीम की मदद ली गई, मुखबिर लगाए गये।

सीसीटीवी के अवलोकन के दौरान घटनास्थल के आसपास 2 संदेही एक स्पलेण्डर मोटर सायकल में घूमते हुये नजर आये। मुखबीरों को सीसीटीवी फुटेज दिखाये जाने पर उक्त मोटर सायकल सवार रंजीत डहरे एवं रोशन मारकंडे का होना बताये। रंजीत डहरे एवं रोशन मारकंडे के बारे में पतासाजी हेतु सायबर सेल की मदद ली गई। जिससे दोनो संदेहियों का ग्राम केकराजबोड जिला खैरागढ़ में होना पता चला।

टीम के द्वारा तत्काल ग्राम केकराजबोड जिला खैरागढ़ पहुँचकर घेराबंदी कर रंजीत डहरे एवं रोशन मारकंडे को पकडकर पूछताछ की गई जो दुर्ग के महावीर कालोनी में चोरी करना स्वीकार किये एवं चांदी के आभूषण को आकाश सोनी, मिनीमाता नगर नागपुर निवासी को बेचना एवं सोने के आभूषणों एवं नगदी पैसों को केकराजबोड जिला खैरागढ़ निवासी योगेष्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे एवं रविशंकर बंजारे लखौली राजनांदगांव के पास बेचने हेतु रखवाया जाना बताये।

योगेष्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे द्वारा चोरी की संपत्ति को पुलिस से बचाने के लिये जमीन में गाड दिया गया था, जिसे डीएसएमडी का उपयोग कर सोने, चादी एवं नगदी रकम बरामद किया गया साथ ही रविशंकर बंजारे ने भी नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवरात बरामद किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही का ई-साक्ष्य का प्रयोग किया गया। उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से चोरी के 332.110 ग्राम सोने के जेवरात, 3 किलो 300 ग्राम चांदी के जेवरात एवं 9.76 लाख नगदी रकम, जुमला कीमती करीबन 50 लाख रूपये जप्त किया गया। मामले की अग्रिम कार्यवाही थाना दुर्ग से की जा रही है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। उक्त कार्यवाही में एसीसीयू एवं थाना दुर्ग की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीगणः- 01 रंजीत डहरे, 30 वर्ष पता- ग्राम लिटिया थाना लालबाग राजनांदगाव

02 रोशन मारकंडे, 23 वर्ष, पता- मिनीमाता नगर थाना कलमना नागपुर।

03 योगेश्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे, 32 वर्ष, पता- केकराजबोड थाना जालबांधा खैरागढ़।

04 रविशंकर बंजारे, 32 वर्ष, पता- लखौली थाना कोतवाली राजनांदगाव।

05 आकाश मन्नालाल सोनी, 28 वर्ष पता- मिनीमाता नगर थाना कलमना नागपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button