दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का प्रमोशन हुआ लिस्ट जारी, नजरुल को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

भिलाई। बहुत दिनों से छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रमोशन लिस्ट का इंतजार हो रहा था। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास के मंजूरी से छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोलकुण्ड़ा व सहप्रभारी एकता ठाकुर की सहमती से प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी ने जारी किया छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का प्रमोशन लिस्ट इस लिस्ट का कई महिनों से हो रहा था इंतेज़ार। प्रमोशन लिस्ट मे मुख्यमंत्री के गृह ग्राम भिलाई-3 का निवासी मो. नज़रुल इस्लाम को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव पद की अहम जिम्मेदारी दी गई है। नजरुल पिछले कई वर्षों से युवा कांग्रेस मे अपना योगदान दे रहे हैं। बुथ अध्यक्ष से शुरुआत कर विधानसभा महासचिव फिर दुर्ग जिला महासचिव के पद मे रहकर छात्रों व युवाओं के अधिकार के लिए हमेशा अपना योगदान देते आये हैं। नजरुल इस्लाम को जिम्मेदारी मिलने के बाद सर्वप्रथम शिर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी साथ ही छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. वी श्रीनिवास, प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुण्ड़ा, सहप्रभारी एकता ठाकुर, प्रदेश सोशल मिड़िया इंचार्ज के.के शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी का ह्रदय से किया धन्यवाद साथ ही कांग्रेस की योजनाओं को आम जन मानस तक पहुंचाने व लाभ दिलाने का प्रण लिया हैै। नियुक्ति के बाद फोन पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परन्तु कोरोना वायरस की गंभीर महामारी को ध्यान मे रखते हुए नजरुल ने युवाओं से घर पर रहने अपने व अपने परिवार का ध्यान रखते हुए जरुरतमंदों को मदद की अपील की साथ ही मास्क व 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button