दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर निर्मल कोसरे ने अपने जन्मदिन पर 8 निगमकर्मियों को सौंपा पदोन्नति आदेश, सादगी पूर्वक मनाया जन्मदिन

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा महापौर निर्मल कोसरे ने गुरुवार को अपने जन्मदिन के शुभ अवसर को 8 निगमकर्मियों के यादगार बनाते हुए उन्हें पदोन्नति आदेश सौंपा। जिसमें एक कर्मचारी आगामी सितम्बर माह में सेवानिवृत होने वाले है।

जिन आठ कर्मचारियों को पदोन्नति आदेश दिया गया है, जिन पांच कर्मचारी को सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है वो 2008 में साड़ा के समय दैनिक वेतनभोगी के पद पर भर्ती हुए थे जो 2008 में निगम के नियमित कर्मचारी बने और अब उन्हें पदोन्नति मिली है वहीं एक कर्मचारी 1987 और दो कर्मचारी 1990 में साड़ा के समय भर्ती हुए थे।

जिन कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है उनमें संतोष सोनी को लाइनमैंन से सहायक ग्रेड तीन, पूर्णिमा साहू को डाक रनर से सहायक ग्रेड तीन, सोनू दास मानिकपुरी को सहायक ग्रेड तीन, कृष्णा यादव को चौकीदार से सहायक राजस्व निरीक्षक, शान्ति बाई को भृत्य से सहायक राजस्व निरीक्षक, बसंत वर्मा को पाइप लाइनमैंन से सहायक राजस्व निरीक्षक, नरसिंह सपहा को राइटर से सहायक राजस्व निरीक्षक (तीस सितम्बर को सेवानिवृत्त) पद पर पदोन्नत किया गया है।

महापौर ने सादगी पूर्वक अपना जन्मदिन अपने शुभचिंतकों, निगमकर्मियों के साथ मनाया। महापौर ने कहा कि वर्तमान समय में भिलाई-चरोदा निगम की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है, पिछले दो माह से निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। ऐसे में मैने ये अपील किया है कि मेरे जन्मदिन का आयोजन ना किया जाए।

महापौर को एमआईसी सदस्य, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भिलाई चरोदा निगमकर्मी, शुभचिंतकों ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button