दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

85 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण, शेष 15 प्रतिशत लोग जल्द लगवायें टीका – दुर्ग निगम आयुक्त

दुर्ग। आयुक्त हरेश मंडावी ने आज बुधवार को गयानगर एवं अन्य वार्ड क्षेत्रों में संचालित वैक्सीनेशन संेटरों में पहुॅचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के कार्य में निगम कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, और वार्ड के जनप्रतिनिधियों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है । इसके लिए उन्होनें उनकी प्रशंसा की । जिसके कारण अब तक शहर में 85 प्रतिशत लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है शेष 15 प्रतिशत लोगों से अपील है कि वे भी टीकाकरण केन्द्रों में जाकर टीका अवश्य लगवायें। भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद नरेन्द्र बंजारे, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, उपअभियंता आसमा डहरिया, कोविड नोडल संजीव दुबे एवं अन्य मौजूद थे।
वैक्सीनेशन सेंटरों की स्थिति का लिया जायजा-
आयुक्त श्री मंडावी आज गयानगर मुक्तिधाम, गयाबाई स्कूल, कायस्थ पारा ब्राम्हण पारा, तिलक स्कूल आदि वार्ड क्षेत्रों में स्थापित टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण कर केन्द्रों में टीका लगवाने आने वाले हितग्राहियों के लिए शुद्ध पेयजल, वेटिंग रुम, पंखें, की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुये मास्क पहनाकर टीकाकरण केन्द्रों में प्रवेश देने के निर्देश दिये। उन्होनें आम जनता से अपील कर कहा कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए यह आवश्यक है कि जो भी व्यक्ति बीमार हो रहा है वह टेस्टिंग अवश्य करायें, बाहर से कोई व्यक्ति आ रहा है उसका टेªसिंग हो, और उस मरीज का ट्रीटमेंट के साथ टीका लगाने पर विशेष पहल होनी आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button