खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ट्रांसफर आदेश का पालन न करने पर 8 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज: किया गया निलंबित, महिला थाना प्रभारी का रोमांटिक गाना पर रील वॉयरल

8 पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई है। ट्रांसफर आदेश का पालन न करने इन्हें निलंबित कर दिया गया है। जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है, उसमें 1 एसआई, 1 एएसआई, 4 हेड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल शामिल हैं…

 

महिला थाना प्रभारी की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उन्होंने थाने के अंदर एक रोमांटिक गाने पर रील बनाई थी…

 

भोपाल (ए)। भोपाल में ट्रांसफर आदेश का पालन न करने पर 8 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। 1 एसआई, 1 एएसआई, 4 हेड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल को डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने निलंबित किया है। एमपी की राजधानी भोपाल में 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का बड़ा मामला सामने आया है।

दरअसल इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने ट्रांसफर आदेश का उल्लंघन करते हुए संबंधित थाने में आमद नहीं दी थी। इन सभी पर ये कार्रवाई डीसीपी श्रद्धा तिवारी द्वारा की गई है, जिनमें 1 सब इंस्पेक्टर (एसआई), 1 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), 4 हेड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ अनुशासनहीनता और ट्रांसफर आदेश की अवहेलना के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई हुई है।

सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों के नाम और पद:

  • उप निरीक्षक – साबिर खान (थाना टीला जमालपुरा)
  • सहायक उप निरीक्षक – रामअवतार (रक्षित केंद्र)
  • प्रधान आरक्षक क्रमांक 1906 – नरेश कुमार शर्मा (थाना श्यामला हिल्स)
  • प्रधान आरक्षक क्रमांक 1851 – मनोहरलाल (थाना बागसेवनिया)
  • प्रधान आरक्षक क्रमांक 2091 – चंद्रमौल मिश्रा (थाना कमलानगर)
  • आरक्षक क्रमांक 1517 – वीरेंद्र यादव (थाना हनुमानगंज)
  • आरक्षक क्रमांक 4682 – कपिल चंद्रवंशी (थाना हनुमानगंज)
  • आरक्षक क्रमांक 3305 – प्रशांत शर्मा (थाना अपराध शाखा)

हालही में मध्य प्रदेश के रीवा से सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उन्होंने थाने के अंदर एक रोमांटिक गाने पर रील बनाई थी। इसके बाद रीवा रेंज के उप महानिरीक्षक (DIG) राजेश सिंह ने संभाग के समस्त पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर रील बनाने या ऐसी कोई भी पोस्ट डालने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है, जो विभाग की गरिमा के खिलाफ हो।

उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में इस तरह की कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रकाशित होती है, तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button