छत्तीसगढ़फीचर्ड

1.15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में रायपुर, दुर्ग-भिलाई के पांच आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपीः 1.शिवकुमार राजपुत पिता शिवेन्द्र सिंह राजपुत उम्र 53 वर्ष निवासी सरस्वती चौक पुरानी बस्ती रायपुर, 2.गोविन्द बाघ पिता मजिद बाघ उम्र 45 वर्ष निवासी कोटा शिव हनुमान मंदिर के पास सांईनाथ कालोनी रायपुर, 3.श्याम कुमार भोई पिता स्व.सुभाष चंद भोई उम्र 51 वर्ष निवासी रावतपुरा भाटागांव रायपुर, 4.विजय कुमार शर्मा पिता स्व.चन्द्रकांत शर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी एम.डी. 69 वीर सावरकर नगर दुर्ग, 5.अनिल केशरवानी पिता स्व.मैकूलाल केशरवानी उम्र 37 वर्ष निवासी सुपेला भिलाई

कांकेर। प्रार्थी चेतन लाल साहू पिता स्व. कार्तिक राम साहू उम्र 59 वर्ष ग्राम बोरी पो. खपरी थाना जिला बालोद द्वारा थाना कांकेर आकर दिनांक 21.05.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि रियलस्टेट व फारेक्स ट्रेडिंग के नाम से अफशा प्रापटी प्राईवेट लिमिटेड और आगाज इंफामल्टी सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड (ट्रेडिंग टाईर एकेडमी) के द्वारा रकम दो गुना करने का लालच देकर कम्पनी डारेक्टर जगन्नाथ टांडी और सी.ई.ओ उसकी पत्नी अंजूलिका पटेल के द्वारा अपनी कंपनी का नाम बदलकर वर्तमान में अफशा प्रापटी साल्यून टैडिंग टाइगर एकेडमी जावा वेचस प्राइवेट लिमिटेड और आगाज इफ्रा सल्टी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड छ.ग.रायपुर के नाम से चल रहा है।

उक्त कम्पनी में लोगों को रकम निवेश करने पर जमा किया गया राशि का प्रतिमाह 20ः एवं दो माह में डबल तथा जमीन खरीदी बिक्री करने पर 200ः कैशबैक एवं गिफ्ट में कार देने का वादा कर अपनी कम्पनी में निवेश करने का लालच एवं झांसा देकर कुल राशि 72,00,000 रूपये का धोखाधड़ी करने कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्र.154/25 धारा-318(4), 61(2), बीएनएस, छ.ग. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा एजेंट बनकर उक्त कम्पनी में अन्य लोगों को रकम निवेश कराकर अब तक कुल एक करोड़ पन्द्रह लाख रूपये धोखाधड़ी होना पाया गया है।

प्रकरण में विवेचना के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के.एलिसेला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के मार्गदर्शन में थाना कांकेर से टीम रवाना कर उपरोक्त आरोपीगणों के ठिकाने में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 05 आरोपियों को दुर्ग, भिलाई, रायुपर से गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में उप निरी. सुरेन्द्र मानिकपुरी, आक्षक राकेश बघेल, आरक्षक वयंत सरोज, आरक्षक दयानंद कुजाम, एवं महिला आर.गणेश्वरी कोड़ोपी का अहम भूमिका रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button