खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुछले पांच दिनों में भारी बारिश हुई है। लगातार हुई बारिश के चलते प्रदेश के सभी नदी-नाले और डैम उफान पर है। वहीं पांच दिनों से लगातार बारिश हो के चलते मौसम में भी ठंडक बनी हुई है।

प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर हल्की से भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

जिसमें रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, बिलासपुर, बलौदाबजार, कांकेर के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button