दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने विभिन्न थानों में नारियक पानी और मिनरल वाटर का किया वितरण

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा कोरोना महामारी से आमजन मानस के जान बचाने अपनी जान की बाजी लगाकर चौबीस घन्टे सेवा दे रहे पुलिस कर्मचारी, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं ट्रैफिक पुलिस के जवानों को शनिवार को सैकड़ों पीस नारीयल पानी, मीनरल वाटर की बोटल कुम्हारी थाना, कुम्हारी चौक, सिरसा गेट चौक, भिलाई 3 थाना, खुर्सीपार थाना, पावर हाउस चौक, छावनी थाना, सुपेला चौक टॉफिक टॉवर, सुपेला थाना, नेहरु नगर चौक, नेहरु नगर ट्रैफिक थाना, महिला थाना भिलाई नगर को वितरण किया गया। सेवा देने वाले कमलेश यादव, नन्दू गुप्ता, विवेक कौशल, विनोद गुप्ता, राकेश प्रसाद ,आनंद मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button