दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गर्भवती महिला से मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, गर्भ में ही नवजात शिशु की हुई मृत्यु

भिलाई। प्रार्थिया असरफी देवी निवासी बम्लेश्वरी मंदिर के पास राजीव नगर जामुल द्वारा थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की पड़ोस के रहने वाले अमरजीत, समरजीत, आकाश, विकाश के द्वारा शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे। जिन्हें गाली देने से मना करने पर प्रार्थिया एवं आहत सोनमती व अन्य को एक राय होकर मारपीट कर चोट पहंचाये है।

प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जामुल पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आहत सोनमती जो 02 माह की गर्भवती थी, जिसके पेट में लात मारने से गर्भ में ही बच्चा खत्म हो गया था।

डाॅक्टरी परीक्षण एवं क्यूरी कराने पश्चात् प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 316 भादवि जोड़ी गई। आरोपी 01. अमरजीत रजक उर्फ बैठा 02. समरजीत रजक 03. आकाश कुमार रजक 04. विकास कुमार रजक सभी निवासी राजीव नगर छावनी को आज दिनांक 11.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश साहू, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान यादव, रूपनारायण बाजपेयी, चंदन सिंह, अतुल सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक 353/2023, धारा 294, 506, 323, 34 भादवि जोड़ने धारा 316 भादवि…

आरोपी: 01. अमरजीत रजक उर्फ बैठा पिता बाबूलाल रजक उम्र 55 साल।
02. समरजीत रजक पिता बाबूलाल रजक उम्र 35 साल।
03. आकाश कुमार रजक पिता अमरजीत रजक उर्फ बैठा उम्र 27 साल।
04. विकास कुमार रजक पिता अमरजीत रजक उम्र 24 साल सभी निवासी राजीव नगर छावनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button