दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वृक्षारोपण ही संपूर्ण संरक्षण प्रक्रिया की नींव है, इसका शुभ संकल्प ही मानव जीवन की सुन्दरता का पूरक है : संजय ओझा

भिलाई। हरी धरा के शुभसंकल्प के साथ 12 जुलाई शनिवार को शारदा विद्यालय, रिसाली में वन महोत्सव कार्यक्रम बड़े हर्ष उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संजय ओझा (डायरेक्टर शकुन्तला ग्रुप स्कूल्स) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

उन्होने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण ही संपूर्ण संरक्षण प्रक्रिया की नींव है, इसका शुभ संकल्प ही मानव जीवन की सुन्दरता का पूरक है, उन्होने सभी से प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने की अपिल की।
धरती की सुरक्षा तथा स्वच्छता की सोच लिए विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि तथा सभी गणमान्य सदस्यों को बैच लगाए एवं पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रांरभ पीपल के पेड़ की पूजा के साथ किया गया।

उसके पश्चात् विद्यार्थियों ने प्रकृति को हरा-भरा रखने की प्रतिज्ञा ली। फिर हमारे शाला के डायरेक्टर माननीय संजय ओझा द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रति वर्ष शिक्ष्कों द्वारा विद्यार्थियों के बगीचे का निरिक्षण के उपरांत दिया जाता है।

जिसमें इस वर्ष प्रथम पुरस्कार अनुभव सिंग कक्षा दसवी, द्वितीय पुरस्कार अंशराज सिंग कक्षा छठ्वी व राजवंश सिंग कक्षा सातवी एवं तृतीय पुरस्कार समृद्धि गायकवाड को उनके अभिभावकों के उपस्थिति में दिया गया।

मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। विद्यालय के इको क्लब द्वारा पेड़-पौधों के जीवन एवं उनके महत्व से सम्बन्धित प्रदर्शनी भी लगाई गई।

वन संरक्षण के अन्तर्गत उत्सव में चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी विपिन ओझा, विद्यालय मैनेजर ममता ओझा, प्राचार्या सुतापा सरकार, उपप्राचार्य रूद्रकांत झा, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस शिष्टी राव, गतिविधि प्रभारी पूजा बब्बर, प्रतीक ओझा ने पौधारोपण में उत्साह पूर्वक अपनी भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button