देश-दुनियाफीचर्ड

रेलवे का बड़ा फैसला: ट्रेनों में लगेंगे CCTV कैमरे, 74000 कोच, 15000 लोकोमोटिव होंगे रिनोवेट

ट्रेन में लगाए जाने वाले हाई-टेक कैमरों की खास बात यह है कि ये कम रोशनी में भी उच्च गुणवत्ता की रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और तेज गति के दौरान भी साफ फुटेज प्रदान करते हैं। इससे निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा में काफी सुधार होने की उम्मीद है…

 

 

नईदिल्ली (ए)। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का बड़ा निर्णय लिया है। इस योजना के तहत देशभर के करीब 74,000 यात्री डिब्बों और 15,000 लोकोमोटिव इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक डिब्बे में चार कैमरे लगाए जाएंगे, जबकि प्रत्येक लोकोमोटिव में छह कैमरे लगाने की योजना है। डिब्बों में दो कैमरे प्रवेश बिंदुओं और साझा क्षेत्रों में लगाए जाएंगे।

इन हाई-टेक कैमरों की खास बात यह है कि ये कम रोशनी में भी उच्च गुणवत्ता की रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और तेज गति के दौरान भी साफ फुटेज प्रदान करते हैं। इससे निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा में काफी सुधार होने की उम्मीद है।

कुछ दिन पहले ही पानीपत में एक महिला के साथ ट्रेन के अंदर गैंगरेप की घटना हुई थी। महिला ने बताया था कि वह रेलवे स्टेशन पर बैठी थी। इसी बीच एक व्यक्ति आया और उसने दावा किया कि उसे महिला के पति ने भेजा है। आरोपी महिला को एक खाली कोच में ले गया। यहां उसके साथ गैंगरेप किया।

इसके बाद दो और व्यक्ति आए और उन्होंने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। महिला रेलवे ट्रैक पर गिरी हुई थी और एक ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में उसने अपना एक पैर भी गंवा दिया था। इस घटना के बाद कोच में कैमरे लगाने का फैसला में निश्चित रूप से सुरक्षा में सुधार लाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसी साल अप्रैल महीने की शुरुआत में कहा था कि 1.5 साल के अंदर देश के हर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था भारतीय रेलवे महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठा रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में रेलवे स्टेशनों में कैमरे लगाने का काम चल रहा है। हर डिवीजन, जोन और रेलवे बोर्ड में वार रूम बनाए गए हैं, जो नियमित रूप से रेलवे स्टेशनों की निगरानी करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button