छत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रोजेक्ट ‘दधीचि’ का शुभारंभ: अंगदान के लिए शासकीय कर्मचारियों को किया जा रहा प्रेरित

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन रायपुर द्वारा प्रोजेक्ट ‘दधीचि’ का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंगदान के लिए प्रेरित करना है। इस प्रेरक पहल की शुरुआत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा की गई।

रविवार को प्रोजेक्ट ‘छाँव’ के अंतर्गत सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित शिविर के दौरान पाँच लोगों ने अंगदान का संकल्प लेकर प्रोजेक्ट ‘दधीचि’ की औपचारिक शुरुआत की।

विशेष उल्लेखनीय है कि चुन्नीलाल शर्मा ने इस अवसर पर पूर्ण देहदान का संकल्प लेकर समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस अवसर पर अपील की कि अधिक से अधिक लोग आगे आकर अंग या देहदान करें, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक महान सेवा है, बल्कि यह हमारे परिवार, बच्चों और समाज के अन्य लोगों को भी मानव सेवा की ओर प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button