दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसएसपी विजय अग्रवाल ने आरक्षक को किया निलंबित, अवैध शराब विक्रेताओं से सांठगांठ का आरोप

दुर्ग। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अवैधानिक रूप से राशि की मांग कर व प्राप्त कर प्रथम दृष्टया भ्रष्ट आचरण प्रदर्शित करने के लिए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि…अवैध शराब विक्रेताओं से सांठगांठ कर अवैध शराब विक्रय को बढ़ावा देने एवं ग्राम मोहरेंगा निवासी अनिल आडिल से दिनांक 08/09.07.2025 को शराब पकड़कर छोड़ने के एवज में अवैधानिक रूप से राशि की मांग कर व प्राप्त कर प्रथम दृष्टया भ्रष्ट आचरण प्रदर्शित करने के लिए आरक्षक क्रमांक 1178 मानिकचंद धनुरकर थाना नंदनीनगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग सम्बद्ध किया जाता है।

निलंबन अवधि में आरक्षक क्रमांक 1178 मानिकचंद धनुरकर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

थाना प्रभारी नंदनी नगर को प्राथमिक जांचकर्ता अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देशित किया जाता है कि प्रकरण में प्राथमिक जांच कर 07 दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

देखे आदेश…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button