फीचर्डविविध

“न मास्क पहनूंगी न चालान भरूंगी”, यहीं करूंगी पति को Kiss….’बीच सड़क पर पुलिस वालों से भिड़ी महिला’

नईदिल्ली (ए)। कोरोना से लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार है मास्क। दुनियाभर के डॉक्टर-एक्सपर्ट्स यह कह चुके हैं कि अगर मास्क पहना है और लोगों से उचित दूरी बनाई हुई है तो कोरोना संक्रमण से काफी हद तक बचा जा सकता है। हाल ही में हाई कोर्ट ने भी कहा था कि यदि कोई शख्स गाड़ी में अकेला है तो भी उसे मास्क पहनना जरूरी है। लेकिन यही मास्क पहनना एक महिला को इतना नागवार गुजरा कि उसने सड़क पर ही बवाल काट दिया। मामला दिल्ली का है, जहां गाड़ी में बैठे एक दंपती को जब मास्क पहना न देख पुलिस ने रोका तो पत्नी ने सड़क पर ही हंगामा खड़ा कर दिया।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में महिला अपने पति के साथ बिना मास्क और कर्फ्यू पास के दरियागंज इलाके में घूम रही थी। पुलिस वाले रोकते हैं तो वह बहुत ही अभद्र बरताव करती है।

वीडियो में सुना जा सकता है कि महिला कह रही है- तुमने मेरी कार रोकी कैसे? जो कोरोना के नाम पर तुम लोगों ने ड्रामा फैलाया है वो नहीं चलेगा, मैं चालान भी नहीं भरूंगी और यहीं सबके सामने पति को किस भी करूंगी। जो कर सकते हो कर लो। महिला पुलिस आस पास न होने के चलते पुलिस थोड़ी असहाय दिखाई पड़ती है। हालांकि बाद महिला की बदतमीजी को देखते हुए महिला पुलिस को बुलाया जाता है। फिलहाल दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button