देश-दुनियाफीचर्ड

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में ही गुल हो गई बत्ती, बिजली विभाग के 5 अधिकारी सस्पेंड

मंत्री जी फीता काटने वाले थे इसी दौरान बिजली गुल हो गई। वह 10 मिनट तक इंतजार करते रहे। इसके बाद दोबारा बिजली आई। इससे नाराज मंत्री जी ने पांच अधिकारियों को सस्पेंड करा दिया। ओवरलोड के कारण बिजली गुल हुई थी…

 

 

मुरादाबाद (ए)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम के दौरान ही बिजली गुल हो गई। बताया जा रहा है कि मंत्री जी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वह फीता काटने ही वाले थे, लेकिन तभी बत्ती गुल हो गई। लगभग 10 मिनट तक अंधेरे में मंत्री जी फीता काटने का इंतजार करते रहे। इसके बाद बिजली आई और कार्यक्रम आगे बढ़ा। बत्ती गुल होने से मंत्री जी बेहद नाराज हुए और बिजली विभाग के पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बिजली विभाग के पांच वरिष्ठ कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

यह घटना रविवार रात कंपनी बाग में एक नवनिर्मित 5डी मोशन थिएटर के लोकार्पण के दौरान हुई। यहां जब मंत्री फीता काटने वाले थे, तभी बिजली चली गई। लगभग 10 मिनट तक बिजली गुल रहने के कारण कार्यक्रम स्थल अंधेरे में डूब गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान हुई इस गड़बड़ी से मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए। उनके निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, मुख्य अभियंता एके सिंघल, अधीक्षण अभियंता सुनील अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रिंस गौतम, एसडीओ राणा प्रताप और जेई ललित कुमार को निलंबित कर दिया गया।

पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन को त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि ऐसी चूक दोबारा न हो। विशेषज्ञों के अनुसार, बिजली के ओवरलोडिंग के कारण केबल में आई खराबी के कारण ब्लैकआउट हुआ था। तकनीकी समस्या 10 मिनट के भीतर हल कर दी गई।

निदेशक (कार्मिक) आशु कालिया ने बताया कि मंत्री के निर्देशानुसार पांचों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस साल मंत्री के कार्यक्रम के दौरान यह दूसरी ऐसी घटना है। मार्च में, मंत्री के गृहनगर मऊ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो जाने के कारण उन्हें अंधेरे में सभा को संबोधित करना पड़ा था।

इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई, जिसमें निलंबन भी शामिल है। यूपी सरकार में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पूर्व आईएस हैं। वह मुराबाद में नगर निगम मुरादाबाद द्वारा निर्मित ‘होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग’ एवं 5 डी मोसन चेयर’ का लोकार्पण करने पहुंचे थे। वह राज्य में भाजपा शासन के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button