दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग निगमायुक्त, दुर्ग सीएसपी और तहसीलदार ने किया मुख्य जगहों का निरीक्षण, उल्लंघन करने वाले 17 लोगों से वसूला 12700 ₹ जुर्माना

दुर्ग। कोरोना लाॅकडाउन में नियमों की अवहेलना करने वालों पर निगम की मोबाइल टीम सख्त कार्यवाही कर रही है। निगम क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर चोरी-चुपके सामान बेचने तथा फल,सब्जी वाले जो भीड़ इकटठा कर रहे है। एक जगह खड़े होकर उन पर भी नजर के साथ जुर्माना की कार्रवाही की गई। आज इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र शनिचरी बाजार,चंडी चौक, मान होटल चौक, पोलसाय पारा चौक, ग्रीन चौक, स्टेशन रोड, नया गंज मंडी के अलावा कातुलबोर्ड सहित अन्य जगहों का सुबह 3 घंटे आयुक्त हरेश मंडावी, एसडीएम विनय पोयाम, सीएसपी विवेक शुक्ला ने अतिरिक्त तहसीलदार श्री साहू तहसीलदार पार्वती पटेल, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा के अलावा पद्मनाभपुर एव दुर्ग थाना पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य जगहो पर निरीक्षण कर अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही कि गई।
अनाज एव किराना स्टोर के संचालक द्वारा चुपके से आधा शटर खोलकर अनाज की बोरी देते मॉनिटरिंग के दौरान निगम टीम की पड़ी नजर और दुकानदार से 2000 हजार रूपए अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही की गई। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन लगाया गया है, जिसका सार्थक परिणाम भी धीरे-धीरे नजर आने लगा है। लाॅकडाउन का निगम प्रशासन सख्ती से पालन करवा रही है, बावजूद कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे है ऐसे लोगो को भी नही छोड़ा जा रहा है।ऐसे स्थानों की सूचना मिलते ही निगम टीम मौके पर पहुंच रही है और उनसे जुर्माना लेने की कार्यवाही कर रही है ऐसे लोगों को कड़ाई से समझाइश भी दी जा रही है। आज सुबह इंद्रिरा मार्केट अनाज दुकान द्वारा सामान देने की सूचना मिली जिस पर कार्रवाई की गई! कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के आवश्यक है कि लाॅकडाउन के नियमों सख्ती से पालन करके घर पर ही सुरक्षित रहकर शासन-प्रशासन की मदद की जाए। निगम प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहे है कि लोग अपने घरों पर ही सुरक्षित रहे बेवजह बाहर निकलने से स्वंय व परिवार के लोगों को संक्रमित होने का जोखिम न उठाएं। लाॅकडाउन में सब कुछ बंद होने के बाद भी कई लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए है। निगम की सुबह निरंतर सघन निरीक्षण कर शहर पर नजर रख रही है! नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है। आज सुबह शहर में घूमकर 17 लोगों से 12700 रूपए जुर्माना लिया गया और लाॅकडाउन के नियमों का दोबारा उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने हिदायत दी गई।इस मौके पर बाजार अधिकारी प्रकाश दीवान, ईश्वर वर्मा, भुवाल दास साहू, शशिकांत यादव, साकेत, लवकुश शर्मा, शौयब अहमद, विनीत वर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button