छत्तीसगढ़फीचर्ड

फेसबुक के माध्यम से हुआ प्यार, डोंगरगढ़ के लॉज में हुआ बलात्कार, पीड़िता ने कोरबा में की शिकायत

शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार…डोंगरगढ़ स्थित लॉज में आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बनाया था पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध…आरोपी को तावरेकेरे जिला बैंगलुरू कर्नाटक से लाकर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…वर्ष 2020 में फेसबुक के माध्यम से पीड़िता को हुआ था उत्तरप्रदेश के आरोपी लड़का से प्यार…आरोपी शादी के लिये टालमटोल करने पर पीड़िता जिला कोरबा के कोतवाली थाना में कि थी रिपोर्ट…घटना स्थल थाना डोंगरगढ़ का होने से डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही…

 

राजनांदगांव। पीड़िता ने थाना कोतवाली जिला कोरबा में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी विकास सिंह पिता रमेश सिंह उम्र- 25 साल निवासी प्रतापगढ़ थाना कोतवाली उत्तरप्रदेश के साथ वर्ष 2020 में फेसबुक के माध्यम से जान पहचान होना।

बातचीत एवं मिलने-जुलने से धीरे-धीरे दोनों में प्रेम प्रसंग होने के कारण दोनों विवाह करने के लिये तैयार हो गये यह बात आरोपी के घर वाले भी जानते थे। जुलाई 2023 में आरोपी एवं पीड़िता दोनों डोंगरगढ़ मंदिर आये थे जहां स्थित लॉज में 02 दिन के लिये रूके थे उसी दौरान आरोपी पीड़िता से शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाया दोनों का प्रेम प्रसंग 02-03 साल खुशहाल चला।

07 सितम्बर 2024 के बाद से आरोपी किसी कहासूनी बात को लेकर पीड़िता से लड़ाई-झगड़ा करने लगा एवं शादी से टाल-मटोल करने लगा। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जिला कोरबा में बिना नबंरी अपराध पंजीबद्ध कर असल मूल घटना थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र होने से प्रकरण की डायरी अग्रिम विवेचना कार्यवाही हेतु प्राप्त होने पर अपराध क्र0- 184/2025 धारा- 69 बीएनएस का असल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी कर्नाटक राज्य के बैंगलुरू में होने का पता चलने पर प्रकरण के गंभीरता को देखते हुये आरोपी के पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ उपेन्द्र कुमार शाह के द्वारा थाना डोंगरगढ़ से उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल के हमराह में टीम गठित कर कर्नाटक राज्य के बैंगलूरू भेजा गया।

जहां से टीम द्वारा आरोपी को तावरेकेरे चामुन्डी अगरबत्ती इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के पास वेल्डींग दुकान जिला बैंगलुरू से आरोपी को पकड़कर थाना डोंगरगढ़ लाकर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल, मआर अर्चना लकड़ा, आरक्षक संजय देवांगन का विशेष योगदान रहा है।

नाम आरोपीः- विकास सिंह पिता रमेश सिंह उम्र- 25 साल निवासी प्रतापगढ़ थाना कोतवाली उत्तरप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button