दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्पॉ सेंटर के आड मे अनैतिक देह व्यापार का खुलासा, संचालिका सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 25/07/2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नेहरू नगर चौक कोटक महिन्द्रा बैक के पास द ग्रीन डे स्पॉ मे अवैध धन लाभ अर्जित करने हेतू लडकियो से देह व्यापार कराया जा रहा है। प्राप्त सूचना की तस्दीक एवं रेड कार्यवाही हेतु पुलिस टीम के द्वारा द ग्रीन डे स्पॉ में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रंमाक 857/2025 धारा अनैतिक देह व्यापार निवारण अधि. 1956 की धारा 3,4,5,7 कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपियों स्पा सेंटर की संचालिका संध्या कुमारी तथा ग्राहक अरविंद यादव, आदित्य सिह, टेली कॉलर जैनम खातून, एवं योगिता गंधर्व से कड़ाई से पूछताछ करने पर स्पॉ सेंटर के आड मे अनैतिक देह व्यापार टेली कालर जैनम खातून एवं योगिता गंधर्व के माध्यम से ग्राहको को फोन कर प्रलोभन देकर बुलाना और इस काम के लिए अलग- अलग 4 मोबाईल रखना बताने पर आरोपियों के कब्जे से 06 नग मोबाईल, 01 नग लेनोवा का टेब, आधार कार्ड एवं 8 नग डायरी, 04 रजिस्टर एवं अन्य टाईप शुदा मोबाईल नम्बरो का डाटा व नगदी रकम 600/- रूपए सहित 04 नग आपत्तिजनक वस्तुओं को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।

प्रकरण का मुख्य आरोपी स्पा सेंटर मालिक घटना दिनांक से फरार है, जिसका पता-तलाश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, निरीक्षक विजय कुमार यादव, उनि मनीष वाजपेयी, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, अमर सिंह, म.आर. स्वाती कुर्रे, एवं महिला रक्षा टीम प्रभारी संगीता मिश्रा, महिला आरक्षक 755 योगिता साहू, महिला आर 60 सरस्वती ठाकुर, महिला आर 1496 दीपक साहू की सराहनीय योगदान रहा।

नाम गिरफ्तार आरोपी – 01. स्पा सेंटर संचालिका संध्या कुमारी उम्र 34 साल निवासी सुपेला
02 अरविंद यादव उम्र 30 साल निवासी सुपेला
03.आदित्य सिह उम्र 29 साल निवासी सुपेला
04.टेली कालर जैनम खातून निवासी सुपेला
05.योगिता गंधर्व उम्र 23 साल निवासी सुपेला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button