छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिक छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

अपराध दर्ज होने के पश्चात से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। दिनांक 30.07.2025 को आरोपी को घेराबंदी कर विधिसम्मत तरीके से गिरफ्तार किया गया…

 

बिलासपुर। दिनांक 24.04.2025 को थाना सकरी क्षेत्रांतर्गत संचालित एक शासकीय विद्यालय के प्रधान पाठक द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें विद्यालय की कुछ छात्राओं द्वारा स्कूल के एक शिक्षक के विरुद्ध छेड़छाड़ एवं अनुचित यौन व्यवहार किए जाने संबंधी गंभीर शिकायत प्रस्तुत की गई थी।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए त्वरित जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं बालिकाओं के कथनों के आधार पर आरोपी शिक्षक राम मूरत कौशिक पिता मीतलाल कौशिक, उम्र 55 वर्ष, वर्तमान पता सागरदीप कॉलोनी, उसलापुर, बिलासपुर, मूल निवासी ग्राम ढनढन, थाना तखतपुर, के विरुद्ध थाना सकरी में दिनांक 24.04.2025 को विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध दर्ज होने के पश्चात से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। दिनांक 30.07.2025 को आरोपी को घेराबंदी कर विधिसम्मत तरीके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button