छत्तीसगढ़फीचर्ड

दुष्कर्म कर गुप्तांग में चोंट पहुंचाकर मृतिका की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने के बाद मिली सफलता

शव का पीएम कराकर शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर घटना दिनांक 25.07.2025 के शाम करीबन 04:00 से दिनांक 26:07:2025 के प्रातः करीबन 07:00 बजे के मध्य किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा मृतिका के साथ दुष्कर्म कर उसके गुप्तांग में चोंट पहुंचाने से उसकी मृत्यु होने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया था…

 

दंतेवाड़ा। जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं कल्पना वर्मा एसडीओपी कुआकोंडा के पर्यवेक्षण में कुआकोंडा पुलिस द्वारा दुष्कर्म व हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घटना दिनाक 25.07.2025 के प्रात. करीबन 08.00 बजे ग्राम पालनार निवासी मृतिका उम्र 45 वर्ष साप्ताहिक बाजार पालनार में बाजार करने गई थी। जो शाम करीबन 04:00 बजे तक साप्ताहिक बाजार में ही शराब पीये हुए हालत में ईमली पेड़ के पास बैठी थी।

मृतिका रात्रि में अपने घर नहीं गई थी। दिनांक 26.07.2025 के प्रातः करीबन 07:00 बजे गांव की ग्रामीण महिलाएं बाजार की साफ सफाई कर रही थी। उसी दौरान मृतिका के शव बाजार के ईमली पेड़ के पास बिना कपडों के मृत अवस्था में पड़ी थी।

परिजनों के सूचना पर मौके पर पुलिस के द्वारा सूचक कि रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर परिजनों, गवाहों का कथन लेकर शव का पीएम कराकर शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर घटना दिनांक 25.07.2025 के शाम करीबन 04:00 से दिनांक 26:07:2025 के प्रातः करीबन 07:00 बजे के मध्य किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा मृतिका के साथ दुष्कर्म कर उसके गुप्तांग में चोंट पहुंचाने से उसकी मृत्यु होने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 15/2025 धारा 66, 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की पता साजी हेतु पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुआकोडा निरीक्षक मोहर साय लहरे के नेतृत्व में लगातार पता साजी की जा रही थी। पतातलाश दौरान संदेही आरोपी भीमा राम मरकाम उर्फ बोडडा पिता स्व. कामा मरकाम उम्र 30 वर्ष साकिन पालनार मोसलटोडा थाना कुआकोडा जिला दन्तेवाडा की गतिविधियां संदेस्यापद था।

घटना के समय घटनास्थल के आप-पास उपस्थिति पता चलने पर अभिरक्षा में लेकर तथ्यात्मक एवं बारिकी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत् दिनांक 05.08.2025 के 13.40 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दन्तेवाड़ा के समक्ष पेश कर जिला जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button