छत्तीसगढ़फीचर्ड

विदेश से मंहगे गिफ्ट व विदेशी मुद्रा भेजने के नाम से भारतीय महिलाओं से ठगी करने वाले नाईजीरियन एवं दक्षिण अफ्रीका मूल के अन्तर्राष्ट्रीय आरोपी गिरफ्तार

“SNAP CHAT” पर फेक एकाउन्ट बनाकर युवती से दोस्ती कर विदेश से मंहगे गिफ्ट व पॉण्ड पार्सल में भेजने एवं उक्त पार्सल को एयर पोर्ट कस्टम ऑफिस से क्लियरेंस के नाम से युवती से किया था 1,23,700/- रूपये की ऑनलाईन ठगी…

 

02 नाईजीरियन एवं 01 दक्षिण अफ्रीका मूल के निकले सायबर फायनेंशियल फ्रॉड के आरोपी, आरोपियों को जनकपुरी एवं उत्तम नगर न्यू दिल्ली से दिनांक 05.08.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय द्वारका कोर्ट नई दिल्ली से ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर राजनांदगांव लाया गया…

 

राजनांदगांव। दिनांक 05.05.2025 को प्रार्थिया के स्नैप चैट एकाउंट में आरोपियों द्वारा SNAP CHAT के एकाउंट Drkendrick24 एवं collins leo25 के माध्यम से संपर्क कर फर्जी तरीके से दोस्ती कर स्वयं को आर्थिक रूप से सम्पन्न विदेशी नागरिक बताकर विदेश से महंगे गिफ्ट व विदेशी रकम (पाउंड) भेजने का झांसा देकर उक्त पार्सल को एयरपोर्ट में कस्टम वालो ने पकड़ा है कहकर उसे छुड़वाने के एवज में पैसे की मांग कर 1,23,700/- रूपये की ठगी की गई थी।

जिस पर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 105/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस, 66 (सी), 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान सायबर सेल राजनांदगांव के माध्यम से उक्त आरोपी द्वारा प्रयुक्त मुख्य SNAP CHAT के एकाउंट के अवलोकन एवं विशलेषण करने पर पता चला कि उक्त आईपी एड्रेस से लिंक मोबाईल लोकेशन उत्तम नगर न्यू दिल्ली में पाया गया और घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण में सायबर प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में पुलिस चौकी चिचोला व साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर पहुंच कर थाना डाबरी द्वारका नई दिल्ली क्षेत्रांतर्गत चाणक्य पैलेस 25 फीट रोड में होना पाये जाने से संबंधित पुलिस थाना डाबरी पुलिस स्टाफ की मदद से संदेहियों के मोबाईल नंबर धारक को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर मौके पर पुछताछ किया।

जिस पर उक्त मोबाईल नंबर के धारक द्वारा अपना नाम स्टीफन उर्फ लक्की, डेडन जो, पिता गुइताया, उम्र 30 वर्ष, वर्तमान पता 25 फीट रोड मकान नंबर- 105 चाणक्य पैलेस जनकपुरी, पुलिस थाना डाबरी नई दिल्ली, स्थायी पता मकान संख्या 142 अमिनबो, देश-आइवरी कोस्ट (दक्षिण अफ्रीका) होना बताया मौके पर पुछताछ पर अपराध कारित करना स्वीकार किया मौके पर ही आरोपी स्टीफेन का हमराह स्टाफ गवाह के समक्ष मेमोरण्डन कथन लेखबद्ध किया गया।

मेमोरण्डम कचन के आधार पर आरोपी स्टीफन से घटना में प्रयुक्त 01 नग लैपटाप, 08 नग एन्ड्रायड मोबाईल सेट, 05 नग कि-पेड मोबाईल व 05 नग एटीएम कार्ड जप्त किया गया। स्टीफेन के मेमोरण्डम कथन के आधार पर इनके साथ अपराध में संलिप्त किंग्सले पिता जोसेफ उम्र-35, वर्तमान पता 25 फीट रोड माकन नंबर- 105 चाणक्य पैलेस जनक पुरी, पीएस डाबरी नई दिल्ली, स्थायी पता ओग्वु, शहर अनंबरा, देश नाइजीरिया की घेराबंदी कर पकडा गया।

जिसे भी मौके पर पूछताछ करने वह भी अपराध में संलिप्त कबूल किया एवं उसके पास से घटना में प्रयुक्त 02 नग एंड्रायड मोबाईल 01 नग की-पेड मोबाईल व 01 नग एचपी कंपनी का लैपटाप को विधिवत मौके पर जप्त किया गया। दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना डाबरी वापस लाया गया रात्रि होने से दोनो गिरफ्तार आरोपियों को थाना में सुरक्षार्थ रखा गया।

प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपी जॉर्ज चुक्चुमेका पिता चुक्चुमेका पता- हाउस नंबर डब्ल्यू जेड 93 सी ओम विहार फेस-1 एनआर आर्यन इंटरनेशनल स्कूल उत्तम नगर पश्चिम दिल्ली, स्थायी पता-एटी-ओनित्शा, शहर असाबा, देश- नाइजीरिया को दिनांक 05.08.2025 को सुबह उसके निवास से पुछताछ हेतु थाना डाबरी लाया गया आरोपी से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो जूर्म स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त 04 नग एंड्रायड मोबाईल चालू स्थिति में व 05 नग मोबाईल बंद स्थिति में को विधिवत जप्त किया गया।

आरोपियों द्वारा भोली भाली भारतीय महिलाओं से “SNAP CHAT” पर फेक एकाउन्ट बनाकर दोस्ती कर विदेश से मंहगी गिफ्ट व विदेशी मुद्रा पार्सल में भेजवाने का बहाना कर फिर पार्सल को भारतीय एयर पोर्ट में कस्टम ऑफिस में पकडे जाने पर कस्टम फिस के रूप में पैसे मांगने एवं अन्य तरीके से पीड़ित को लगातार पैसे ट्रांसफर करवाकर सायबर ठगी कर रहे थे और वर्तमान में भी कई महिलाओं से सोशल मीडिया, मैट्रिमोनियल साईट में फेक प्रोफाईल बनाकर महिलओं से जुड़ कर सक्रिय थे।

जिनसे मौके पर घटना में प्रयुक्त आरोपियों के पास से ठगी में उपयोग किये गये 02 नग लैपटाप, 14 नग एण्ड्राईड मोबाईल, 6 नग की-पेड मोबाईल सेट, 05 नग बंद मोबाईल कुल 25 नग मोबाईल एवं 05 नग एटीएम कार्ड, 32 नग सिम जप्त किया गया। इस प्रकार अन्य साक्ष्यों के साथ आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ कर अन्य भारतीय महिलाओं के साथ भविष्य में होने वाले सायबर ठगी की घटना का रोकने में राजनांदगांव पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

उपरोक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार एवं पुलिस चौकी चिचोला प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पटले, उनि० सुमेन्द्र खरे, सायबर सेल से आर० जोगेश राठौर, अमित सोनी, हेमंत साहू, आदित्य सिंह राजपूत, म०आर० पार्वती कवंर की सराहनीय कार्य रहा।

आरोपी : (1) स्टीफन उर्फ लक्की, डेडन जो, पिता गुइताया, उम्र 30 वर्ष, वर्तमान पता 25 फीट रोड मकान नंबर- 105 स्थायी पता मकान संख्या 142 चाणक्य पैलेस जनकपुरी, पुलिस थाना डाबरी नई दिल्ली, अमिनबो, देश-आइवरी कोस्ट (दक्षिण अफ्रीका)

(2) किंग्सले पिता जोसेफ उम्र-35, वर्तमान पता 25 फीट रोड माकन नंबर 105 चाणक्य पैलेस जनक पुरी, पीएस डाबरी नई दिल्ली, स्थायी पता ओग्वु, शहर अनंबरा, देश- नाइजीरिया।

(3) जॉर्ज चुक्चुमेका पिता चुक्चुमेका, पता हाउस नंबर डब्ल्यू जेड 93 सी ओम विहार फेस-1 एनआर आर्यन इंटरनेशनल स्कूल उत्तम नगर पश्चिम दिल्ली, स्थायी पता- एटी-ओनित्शा, शहर असाबा, देश-नाइजीरिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button