दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गार्ड को नशीली चीज खिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर 5 लाख रुपए मांगने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थी सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता था कंपनी के द्वारा दिये गये मकान मे रहता था। अभियुक्ता रजनी यादव तलाकशुदा है जो प्रार्थी के पड़ोस में रहती है, जो अक्सर किसी न किसी बहाने से प्रार्थी के मकान मे आते जाते रहती थी। मौका पाकर प्रार्थी को नशीला चीज खिलाकर अपने मोबाईल फोन से प्रार्थी का अश्लील फोटो, विडियो बनाकर वायरल कर देने की धमकी देकर प्रार्थी से 05 लाख रूपये की मांग करने पर प्रार्थी डरकर गार्ड की नौकरी एवं कंपनी द्वारा दिया गया मकान तथा अपना सामान छोडकर अपने गांव निपानी भाग गया था।

अभियुक्ता लगातार प्रार्थी को फोन कर करके धमकी देकर पैसे की मांग करने लगी जिससे तंग आकर प्रार्थी अपने पिता के खेत को गिरवी रखकर 03 लाख रूपये लाकर अभियुक्ता को दे दिया, किन्तु अभियुक्ता पूरे 05 लाख रूपये देने के लिये दबाव डालने लगी।

तब प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया, जिसकी सूचना पर अपराध क्रमांक 292/2025 धारा 308(2), 351(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अभियुक्ता के व्दारा धारा सदर का अपराध घटित किया जाना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

अभियुक्ता के विरूद्ध थाना जामुल जिला दुर्ग में अपराध क्रमांक 106/2025 धारा 296,351(2),115(2),3(5) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय मे पेश होना पाया गया।

नाम आरोपीया- रजनी यादव पति रमेश यादव उम्र 35 वर्ष निवासी मूल निवास स्थान घंटाघर चौक थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश, पूर्व निवास स्थान हाउसिंग बोर्ड मकान नम्बर 1735 थाना जामुल जिला दुुर्ग, वर्तमान निवास छत्तीसगढ स्टेट पावर ट्रंसमिशन कंपनी लिमिटेट कालोनी भिलाई थाना पुरानी भिलाई,जिला दुर्ग (छः)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button