दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वरिष्ठ पत्रकार आरएन रामाराव व उनकी पत्नी ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई, वार्ड पार्षद लक्ष्मीपति राजू का माना आभार

भिलाई। आज न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाईनगर के उपाध्यक्ष व समाजसेवी आर.एन.रामाराव व उनकी धर्मपत्नी को कोरोना वेक्सीन लगाई गई। श्री रामाराव ने पार्षद लक्ष्मीपति राजू व उनके सहयोगी हेमंत नायडू नर्सिंग स्टाफ उमा देशमुख आशीष सहित पूरे टीम को इस महत्वपूर्ण काम के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
ज्ञात हो कि सेक्टर 7 के पार्षद लक्ष्मीपति राजू कैंप लगाकर लोगों का वैक्सीनेशन लगातार कई दिनों से करवा रहे है। सीनियर सिटीजंस को दूर केंद्र में जाना न पड़े इसके लिए सेक्टर-7 के पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने अच्छी पहल की है। उन्होंने वार्ड के पार्षद कार्यालय में ही इसके लिए कैंप शुरू किया है। जिसमें कोरोना का टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। पार्षद लक्ष्मीपति राजू के द्वारा कोरोना से निपटने की इस जंग में लगातार वार्डवासियों से टीका लगाए जाने की व्यक्तिगत तौर पर अपील की जा रही थी। इस दौरान पूरे समय पार्षद लक्ष्मीपति राजू स्वयं शिविर में उपस्थित थे। राजू ने प्रत्येक नागरिक से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया एवं दिलासा दिया कि टीकाकरण के पश्चात किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की गई है । ताकि किसी भी नागरिक को कोई भी परेशानी न हो। पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने लोगों से अपील की है कि यह टीकाकरण कार्यक्रम जारी रहेगा इसके लिए नागरिक गण पार्षद निवास के बाजू में पार्षद कार्यालय-12्र सड़क-18 सेक्टर-7 मे आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें।

Related Articles

Back to top button