छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने प्रोजेक्ट दधीचि के तहत देहदान करने वाले परिवार को किया सम्मानित

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा चलाया जा रहा प्रोजेक्ट ‘दधीचि’ अब समाज में मानव सेवा का प्रतीक बन रहा है। इस अनूठी पहल ने अंगदान को लेकर लोगों, विशेषकर युवाओं में नई जागरूकता पैदा की है।

अब तक जिले में 27 लोगों ने अंगदान कर इस अभियान को समर्थन दिया है। इसका उद्देश्य शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को अंगदान के लिए प्रेरित करना है। इस कड़ी में आज राजधानी के राजेश गोलछा ने अपने परिवार के 4 सदस्यों के साथ एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए अपना और अपने परिवार के सभी सदस्यों का संपूर्ण देहदान करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, अपर कलेक्टर नम्रता जैन तथा सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने उन्हें सम्मानित करते हुए शॉल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। जिसमें वंदना गोलछा, अक्षय गोलछा, रूचि गोलछा, दिव्यानि गोलछा शामिल है।

राजेश गोलछा ने कहा की “मैं और हमारा परिवार प्रोजेक्ट दधीचि के तहत अपना अंगदान कर रहे ताकि हमारे मृत्यु के बाद हमारा देह किसी के काम आ सके”। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आमजनों से अपील की कि वे आगे आकर अंग एवं देहदान के इस महान कार्य में भागीदार बनें।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट दधीचि प्रभारी प्रभात सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button