Uncategorised

ऑन लाईन फायनेंशियल फ्राॅड होने पर घर बैठे डाॅयल करें 155260 या ऐसे करें ऑनलाईन शिकायत दर्ज

रायपुर। वर्तमान समय में आन लाईन फायनेंशियल फ्राॅड के अपराध घटित हो रहे है। आन लाईन फायनेंशियल फ्राॅड करने वाले अज्ञात आरोपी लोगों को अलग – अलग प्रकार से अपने झांसे में लेकर उनका भरोसा प्राप्त कर लेते है तथा लोगों द्वारा जानकारी के अभाव में अपनी गोपनीय जानकारी ठगों के साथ बांटी जाती है जिससे ठग बड़ी आसानी से लोगों को अपना शिकार बनाकर उनके बैंक खातों में सेंधमारी कर लेते है। फायनेंशियल फ्राॅड की रोकथाम हेतु भारत सरकार सहित छ.ग. शासन द्वारा भी अनेक प्रकार के पोर्टल व अन्य माध्यम से लोगों की इसकी जानकारी प्रदान की जाकर फायनेंशियल फ्राॅड में लगाम कसने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
इसी तारतम्य में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा ‘‘इंडियन सायबर क्राईम कोआर्डिनेशन सेंटर (I 4 C)‘‘ प्रोजेक्ट के तहत् वर्तमान में फायनेंशियल फ्राॅड के मामलों को रोकने हेतु ‘‘नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल‘‘ (एन.सी.सी.आर.पी.) जारी किया गया है, जिसमें पूर्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राजस्थान को शामिल किया गया था। छ.ग. शासन एवं राज्य सायबर सेल ने केन्द्र सरकार के प्रोजेक्ट में छ.ग. को भी शामिल करने का अनुरोध किया था, लगातार प्रयास के पश्चात् एम.एच.ए. भारत सरकार द्वारा छ.ग. को भी इस प्रोजेक्ट में भी शामिल किया गया है, जो इस प्रोजेक्ट में शामिल होने वाला तीसरा राज्य है। इस पोर्टल के माध्यम से आम जनता अपने साथ हुये फायनेंशियल फ्राॅड से संबंधित मामलों की शिकायतें सीधे आन लाईन अपने संबंधित थाना एवं सायबर सेल रायपुर में कर सकते है। इस पोर्टल पर आम जनता फायनेंशियल फ्राॅड की शिकायतें आन लाईन दर्ज कराने के साथ ही पोर्टल द्वारा जारी हेल्प लाईन नंबर 155260 में भी फोन कर घटना के 24 घंटे के भीतर दर्ज करा सकते है। हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी शुरूआती दौर में है जिसे प्रयोग के तौर में छ.ग. में भी प्रारंभ किया गया है। इस पोर्टल में बैंकों को भी जोड़ा गया है ताकि पीड़ितों को तत्काल राहत दिया जा सके। यदि किसी पीड़ित के साथ आन लाईन फायनेंशियल फ्राॅड की घटना होती है तो वह पोर्टल में दिये गये निर्धारित प्रोफार्मा में चाही गई जानकारी भरकर शिकायत कर सकता है अथवा हेल्प लाईन नंबर 155260 में तत्काल फोन कर घटना की जानकारी दी जा सकती है। पीड़ित संबंधित थाने में भी उपरोक्त शिकायत कर सकता है, इस संबंध में सायबर सेल रायपुर द्वारा थानों को पृथक से प्रशिक्षण दी जावेगी।
‘‘नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल‘‘ में आन लाईन फायनेंशियल फ्राॅड/सायबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज करने हेतुhttps://cybercrime.gov.in/ टाईप कर साईट में विजिट किया जा सकता है।
संलग्न:- प्रोफार्मा👇

Related Articles

Back to top button