देश-दुनियाफीचर्ड

इस राज्य में ड्रोन से पहुंचाई जाएगी वैक्सीन, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक साल के लिए दी छूट

नईदिल्ली (ए)। कोरोना की दूसरी लहर के बीच एक मई से देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारी है। कल यानी शनिवार से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इस बीच तेलंगाना में ड्रोन के जरिए वैक्सीन पहुंचाने की तैयारी हो रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी इजाजत भी दे दी है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार को विजुअल रेंज के भीतर टीकों के वितरण के लिए ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति दे दी है। हालांकि मंत्रालय के बयान में यह उल्लेख नहीं है कि कौन सा विशेष टीका इस प्रायोगिक डिलीवरी का हिस्सा होगा।

ट्विटर पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने विमान की दृष्टि सीमा के भीतर ड्रोन का उपयोग कर टीकों की प्रायोगिक डिलीवरी करने के लिए मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021 के तहत तेलंगाना सरकार को सशर्त छूट दी है। तेलंगाना सरकार को यह छूट एक साल के लिए दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button