छत्तीसगढ़फीचर्ड

स्वयं को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर एनटीपीसी के कार्यकारी निर्देशक को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया, घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया जिस पर मोबाईल नंबर के धाराक को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश पर थाना सीपत से टीम तैयार कर सायबर से की मदद से उक्त मोबाईल धारक खैरागढ का पता चलने से तत्काल रवाना किया गया…

 

बिलासपुर। प्रार्थी जय प्रकाश सत्यकाम पिता स्व. गोवर्धन साहू उम्र 49 साल निवासी एनटीपीसी सीपत के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट दर्ज कराया कि एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निर्देशक विजय कृष्ण पांडेय के मोबाईल नम्बर में अपने मोबाईल नम्बर से काॅल कर स्वयं को एके सिंह, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में परिचित बताकर एनटीपीसी पावर स्टेशन को बंद करवाने, मटेरियल गेट के सामने पुलिय निर्माण को स्वीकृत नही देने का धमकी दे रहा था।

जिस पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया, घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया जिस पर मोबाईल नंबर के धाराक को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश पर थाना सीपत से टीम तैयार कर सायबर से की मदद से उक्त मोबाईल धारक खैरागढ का पता चलने से तत्काल रवाना किया गया।

उक्त मोबईल धारक के निवास स्थान पर जाकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिससे पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त किया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में विधिवत कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
आकाश सिंह राजपुत पिता प्रमोद सिंह उम्र 39 साल निवासी खैरागढ थाना खैरागढ जिला खैरागढ गण्डई छूई खदान (छग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button