घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 22 अगस्त: मेष राशि वालों भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, घर में कुछ उत्सव सा माहौल होगा फिर भी गृह कलह हो सकती है

आज 22 अगस्त दिन शुक्रवार है और आज शुक्र का गोचर कर्क राशि में बुध और चंद्रमा के साथ हो रहा है जबकि चंद्रमा आज आश्लेष नक्षत्र पर सवार होकर कर्क उपरांत सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज कर्क राशि में त्रिग्रह योग का संयोग बनेगा। जबकि आज स्वराशि के चंद्रमा होने से गौरी योग भी बन रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कुछ उत्सव सा माहौल होगा, फिर भी गृह कलह हो सकती है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। दोस्त, मित्र, रिश्तेदार कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी होगी। व्यापारिक रूप से भी अच्छा समय होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। ऊर्जावान बने रहेंगे। स्वास्थ्य पबले से काफी बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना, बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि- यात्रा का योग बनेगा। व्यापारिक स्थिति, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। शुभ समय। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- राजनीतिक लाभ। कोर्ट-कचहरी में विजय। पिता का साथ। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितयां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। बचरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- स्वास्थ्य में सुधार। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी। शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेम, संतान अच्छा है। शुभ संकेत। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करें। शुभ होगा।

मीन राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लेखकों के लिए कवियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button