देश-दुनियाफीचर्ड

नौकरानी ने बर्तन धोने के दौरान गिलास में पेशाब करके बर्तनों पर छिड़का, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की पूछताछ

शुक्रवार को पुलिस ने एक बार फिर इस घिनौनी हरकत पर आरोपी महिला को थाने बुलवाया। डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि महिला से काफी देर तक पूछताछ की गई, लेकिन उसने ज्यादा कुछ नहीं बताया। उसने सिर्फ इतना कहा कि वह पिछले कई वर्षों से व्यापारी के यहां काम कर रही थी, उसे नहीं पता कि उसका दिमाग कैसे खराब हो गया…

 

 

बिजनौर (ए)। नगीना में व्यापारी के घर की रसोई में गिलास में पेशाब कर बर्तनों पर छिड़कने वाली महिला को पुलिस ने शुक्रवार को फिर से थाने बुलाकर पूछताछ की। महिला ने सिर्फ इतना कहा कि उसका दिमाग खराब हो गया था, जो उसने ऐसा काम किया।

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक व्यापारी के यहां घरेलू नौकरानी रसोई में बर्तन धोने के दौरान गिलास में पेशाब करके उसे बर्तनों पर छिड़कते हुए दिखाई दे रही है। घर की महिलाओं को उस पर कुछ शक सा हो गया था, इसीलिए सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया था।

 

घर के लोगों ने महिला को पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने महिला का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इस मामले में व्यापारी ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। महिला को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई।
शुक्रवार को पुलिस ने एक बार फिर इस घिनौनी हरकत पर आरोपी महिला को थाने बुलवाया। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि महिला से काफी देर तक पूछताछ की गई, लेकिन उसने ज्यादा कुछ नहीं बताया।
उसने सिर्फ इतना कहा कि वह पिछले कई वर्षों से व्यापारी के यहां काम कर रही थी, उसे नहीं पता कि उसका दिमाग कैसे खराब हो गया कि उसने ऐसा गलत काम कर दिया। इसके लिए वह शर्मिंदा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button