छत्तीसगढ़फीचर्ड

केवाईसी नॉर्म्स का पालन नहीं करने और बैंक खाता खोलने के बदले ब्रोकरों से पैसा लेने वाले 3 बैंक के मैनेजर गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर म्यूल अकाउंट खोलने व संचालन करने में संलिप्त खाता धारक/संवर्धक/उत्प्रेरक/फर्जी सिम विक्रेता/संलिप्त बैंक अधिकारी सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु रेंज साइबर थाना को निर्देशित किया गया था।

निर्देशानुसार म्यूल बैंक खाता के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 229/25, सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 44/25, गुढियारी में अपराध क्रमांक 17/25 पंजीबद्ध कर विवेचनाक्रम में अपराध में संलिप्त खाता धारक/संवर्धक/उत्प्रेरक/फर्जी सिम विक्रेता/ बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ व तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों से कनेक्ट होने पर एक्सिस बैंक अधिकारी अभिनव सिंह, इंडियन ओवरसीज बैंक अधिकारी प्रवीण वर्मा, रत्नाकर बैंक अधिकारी प्रीतेश शुक्ला द्वारा बैंक के ड्यू डीलीजेन्स, केवाईसी नॉर्म्स का पालन नहीं करने, बैंक खाता खोलने के बदले ब्रोकरों से रकम प्राप्त करना पाए जाने से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार बैंक अधिकारी
1 अभिनव सिहं पिता नरेश सिंह उम्र 32 वर्ष पता झण्डा चौक सेक्टर 02 शिवानंद नगर खमतराई रायपुर (एक्सिस बैंक)

2 प्रवीण वर्मा पिता लक्ष्मण प्रसाद वर्मा उम्र 37 वर्ष पता रोहिणीपुरम फेस 1 बोरसी, पदमनाभपुर, दुर्ग (इंडियन ओवरसीज बैंक)

3 प्रीतेश शुक्ला पिता लालजी शुक्ला उम्र 32 वर्ष पता शिवानंद नगर, गुढियारी रायपुर (रत्नाकर बैंक लिमिटेड)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button