दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जुआ खेलते भिलाई के 11 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, नगद 2.18 लाख रुपए और 10 मोबाइल जप्त

भिलाई। दिनांक 23.08.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि रामनगर जलाराम केटर्स के पीछे कुछ लोग ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ पैसो की हार जीत का दाव लगाकर लेख रहे कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल थाना वैशालीनगर एवं भिलाई नगर की टीम के साथ नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर द्वारा रेड किया गया।

जहॉ पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे आरोपी गण भागने का प्रयास कर रहे थे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर सभी जुआरियों को पकड़ा गया।

जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) गोपाल कुमार अग्रवाल साकिन शॉप 12 जोन-2 खुर्सीपार भिलाई (02) प्रदीप लाया साकिन सड़क 18 बी स्मृति नगर (03) ए.के जैन साकिन शांति नगर सड़क न0 03 मकान 222 वैशाली नगर (04) बुधराम निर्मलकर साकिन पोलसाय पारा सत्यम बेकरी के पास दुर्ग (05) मनोज सिंह साकिन ढाचा भवन साईं मंदिर के पास जामुल दुर्ग (06) पवन कुमार साकिन ईडब्ल्यूएस 65 वैशाली नगर (07) अनुप कुमार धौटे साकिन आई/502 दिनदयाल कालोनी खम्हरिया स्मृति नगर (08) शंक गेडवानी साकिन संतराबाड़ी नाला के पास मोहन नगर दुर्ग (09) विनोद अग्रवाल साकिन मकान न0-110 सड़क-3 शांति नगर वैशाली नगर दुर्ग (10) रोहन अग्रवाल साकिन हाउसिग बोर्ड थाना जामुल (11) राजेश साकिन केपीएस स्कुल के पास सुंदर नगर थाना वैशाली नगर का निवासी होना बताये।

आरोपीगणों के कब्जे से 10 नग विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल, 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 218000/- रूप्ये को समक्ष गवाहो के जप्त किया गया।

आरोपीगणों का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपीगणों के विरूद्ध थाना वैशाली नगर में अप. क्र- 284/2025 धारा छग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button