देश-दुनियाफीचर्ड

पश्चिम बंगाल में टीएमसी को प्रचंड बहुमत लेकिन नंदीग्राम में खुद हारीं ममता बनर्जी, हार की स्वीकार

नईदिल्ली (ए)। पश्चिम बंगाल में टीएमसी रुझानों में 200 से ऊपर सीटों पर जीतती दिख रही है लेकिन इस प्रचंड बहुमत के बाद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद अपनी सीट नहीं बचा पाईं। नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी के हाथों उन्हें 1622 वोटों से शिकस्त झेलनी पड़ी है। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में अपनी हार स्वीकार कर ली है। कभी ममता के काफी करीबी रहे सुवेंदु अधिकारी के बीजेपी का दामन थामने के बाद ममता बनर्जी ने उन्हें उनकी सीट नंदीग्राम पर चुनौती देने का फैसला किया था। वह सिर्फ नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दोनों नेताओं में बहुत ही कांटे की लड़ाई हुई लेकिन आखिरकार बाजी सुवेंदु के हाथ लगी। हालांकि, नंदीग्राम के नतीजों को लेकर तब गफलत हो गई जब न्यूज एजेंसी ने ममता बनर्जी के 1200 वोटों से जीतने की बात कही थी। नंदीग्राम में ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी का मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। 16वें राउंड की काउंटिंग के बाद सुवेंदु अधिकारी मात्र 6 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

 

Related Articles

Back to top button