छत्तीसगढ़फीचर्ड

शादी करने का झांसा देकर किया बलात्कार, गर्भवती होने पर मारपीट कर दवा खिलाकर कराया गर्भपात

महिला संबंधी अपराध पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही…आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण…गर्भवती होने पर आरोपी ने दवा खिलाकर कराया गर्भपात…शादी करने के लिए कहने पर पीड़िता को मारपीट कर दिया जान से मारने की धमकी…रिपोर्ट के 12 घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार…

 

बिलासपुर। प्रार्थीया ने दिनांक 27.08.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका जान पहचान यश यादव उर्फ बिट्टू के साथ था जो शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण कर बालात्कार किया है, इस बीच गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया जिसे शादी करने के लिए दबाव डालने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया है।

प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये।

जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी यश यादव उर्फ बिट्टू को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर दिनांक 28.08.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

थाना -सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.)
अप0 क्र.- 1195/2025, धारा – 69, 89, 296, 115(2) बीएनएस

 

नाम आरोपी:-
यश यादव उर्फ बिट्टू पिता संतोष यादव उम्र 21 वर्ष निवासी बंगालीपारा गली नं. 3, सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button