छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग की उपस्थिति में प्राथमिक चिकित्सा सहायता एवं सीपीआर का डेमो प्रशिक्षण दिया गया

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के उपस्थिति में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राजनांदगांव के प्रबंधक प्रदीप शर्मा, डॉ. आयुष गुप्ता एवं डॉ. हिमांशी द्वारा प्राथमिक चिकित्सा सहायता एवं सीपीआर का डेमो प्रशिक्षण दिया गया…

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के थाना/ चौकी, यातायात, हाइवे पेट्रोलिंग, डायल-112 के चालक व सहायक स्टाफ, पुलिस लाइन एमटी के चालक एवं थाना पेट्रोलिंग के जवानों सहित लगभग 87 पुलिसकर्मी शामिल हुए…

 

प्रशिक्षकों ने प्राथमिक उपचार, सीपीआर की विधि और आकस्मिक परिस्थितियों में तुरंत सहायता प्रदान करने की तकनीक समझाई एवं उपस्थित जवानों से विधि का डेमो कराई गई…

 

राजनांदगांव। मंगलवार को पुलिस लाइन मंगल भवन में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के उपस्थिति में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राजनांदगांव द्वारा पुलिसकर्मियों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता एवं सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण में रेडक्रॉस प्रबंधक प्रदीप शर्मा, डॉ. आयुष गुप्ता और डॉ. हिमांशी सिंह के द्वारा डेमो प्रस्तुत कर उपस्थित जवानों को आकस्मिक स्थिति में प्राथमिक उपचार देने की विधि जैसे अचानक हृदय गति रुकने पर छाती पर दबाव और कृत्रिम श्वसन देकर मरीज की जान बचाने की विधि सिखाई गई। चोट, जलने, दुर्घटना, बेहोशी या साँप के काटने जैसी आपात स्थितियों में तुरंत किए जाने वाले कदम बताए गए। घायल व्यक्ति के खून को रोकने व घाव को सुरक्षित करने की सही प्रक्रिया सिखाई गई।

प्रशिक्षण में थाना, यातायात, हाइवे पेट्रोलिंग, डायल-112 के चालक व सहायक स्टाफ, पुलिस लाइन एमटी चालक और थाना पेट्रोलिंग के जवान सहित लगभग 87 कर्मियों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आँँप्स) मुकेश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक और रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने स्वयं भी सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी तथा डायल-112 स्टाफ की समस्याओं को सुनकर उनके तत्काल निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button