खास खबरफीचर्डविविध

टीम इंडिया एशिया कप में टाइटल प्रायोजक के बिना हिस्सा ले सकती है, जर्सी में नहीं होगा ड्रीम11 का नाम

ड्रीम 11 और माय 11 सर्कल के साथ बीसीसीआई का भारतीय क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग के लिये 1000 करोड़ रूपये के करीब टाइटल प्रायोजन करार था। आईईओआई खरीदने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है और बोली के दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है, जबकि एशिया कप 28 सितंबर को समाप्त हो रहा है…

 

नईदिल्ली (ए)। फैंटेसी स्पोर्ट्स की दिग्गज कंपनी ड्रीम 11 के लीड प्रायोजक से हटने के बाद भारतीय टीम नौ सितंबर से होने वाले एशिया कप में बिना टाइटल प्रायोजक के हिस्सा ले सकती है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, इस बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में जब भारत खेलने उतरेगा तो उसकी जर्सी पर ड्रीम 11 का नाम नहीं होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को टीम के टाइटल प्रायोजन अधिकारों के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

ड्रीम 11 ने हाल ही में ‘ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025 के प्रचार और विनियमन’ के कारण अपने वास्तविक धन वाले गेम बंद कर दिए हैं। अधिनियम में कहा गया है कि ‘कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन मनी गेमिंग सेवाओं की पेशकश, सहायता, उकसाना, प्रेरित, लिप्त या संलग्न नहीं होगा और न ही किसी ऐसे विज्ञापन में शामिल होगा जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी व्यक्ति को कोई भी ऑनलाइन मनी गेम खेलने के लिए प्रोत्साहित करता हो।

‘ड्रीम 11 और माय 11 सर्कल के साथ बीसीसीआई का भारतीय क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग के लिये 1000 करोड़ रूपये के करीब टाइटल प्रायोजन करार था। आईईओआई खरीदने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है और बोली के दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है, जबकि एशिया कप 28 सितंबर को समाप्त हो रहा है।

भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की अगुआई में एशिया कप के लिए दुबई में एकत्रित होंगे। आमतौर पर टीम के सदस्य मुंबई में एकत्रित होते थे और फिर वहां से एक साथ रवाना होते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। भारतीय टीम के सदस्य चार सितंबर में दुबई में एकत्रित होंगे। भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगा।

भारत टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगा और उसके बाद 14 सितंबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगा। सुपर फोर चरण से पहले उसका तीसरा ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button