छत्तीसगढ़फीचर्ड

अटल आवास दिलाने के नाम पर फर्जी रसीद छपवाकर 3.40 लाख की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

नगर निगम में अटल आवास दिलाने के नाम पर 3 लाख 40 हजार रू. लेकर ठगी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार…आवास दिलाने के नाम पर सपना सराफ द्वारा दोनो से पृथक-पृथक 1,70,000 रू कुल 340000 रू.लेकर फर्जी रसीद बुक छपवाकर रसीद काट कर दी है साथ ही अटल आवास के मकान का चाभी भी दी है…

 

 

बिलासपुर। प्रार्थी सौरभ तिवारी पिता स्व. ओ.पी. तिवारी कार्यालय लिपिक, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना नगर पालिक निगम बिलासुपर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आवेदिका उमा साहू एवं संतोषी विश्वकर्मा द्वारा कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर के द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया कि कल्याण बाग राजकिशोर नगर निवासी सपना सराफ द्वारा प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के तहत् आवास दिलाने के नाम पर सपना सराफ द्वारा दोनो से पृथक-पृथक 1,70,000 रू कुल 340000 रू.लेकर फर्जी रसीद बुक छपवाकर रसीद काट कर दी है।

साथ ही अटल आवास के मकान का चाभी भी दी है, जब अटल आवास में रहने के लिए गए तो वहां के गार्ड ने बताया कि उनके नाम पर अटल आवास आबंटित नहीं है। प्रार्थिया के शिकायत की जांच कर नगर निगम बिलासपुर द्वारा किया जाकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने निर्देशित किया गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपिया को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।

टीम तैयार कर आरोपिया सपना सराफ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर फर्जी रसीद बुक पेश की जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

थाना – सरकंडा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
अप0 क्र.- 1239/2025 धारा – 420, 467, 468, 471 भादवि

नाम आरोपिया: सपना सराफ पति गुलाब सराफ उम्र 52 वर्ष निवासी कल्याण बाग राजकिशोर नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button