दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पश्चिम बंगाल में हिंसा रोकने केंद्र सरकार तत्काल हस्तक्षेप करे: मुकेश वर्मा

भिलाई। पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा को गहरी चिंता जताते हुए लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने केंद्र सरकार से अपिल की कि वे तत्काल बंगाल में हस्तक्षेप कर हिंसा रोकने सार्थक प्रयास करे। लोजपा नेता ने कहा पश्चिम बंगाल में चुनाव के परिणाम के बाद हिंसा आगजनी लूट हत्या महिलाओं पर दुर्व्यवहार जैसी घटना को रोकने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को लेनी होगी। निरंतर घटनाओं को अंजाम देने वालों से बंगाल की जनता दहशत में है वो अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। हिंसा करने वाले दंगाईयो पर कार्यवाही नहीं किये जाने से इनके हौसले इतनें मजबूत हो गये हैं इन लोगों पर अति शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो बंगाल में मौत के आंकड़े बढ़ जायेंगे। मुकेश वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार मुख्यमंत्री के कार्यवाही का इंतजार करती रही तो न जाने कितने लोग इन दंगाईयो के हाथों मौत के निंद में सो जायेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री एवं प्रधानमंत्री से अपिल है कि बंगाल की जनता की सुरक्षा कर एंव उनकी सुरक्षा का बेढ़ा उठा कर केंद्र सरकार हिंसा रोकने तत्काल पहल करें और हिंसा में जो लोग दोषी है उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें।

Related Articles

Back to top button