छत्तीसगढ़फीचर्ड

नकली सोना देकर लाखों रूपये कीमत का असली सोना प्राप्त कर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी शालीभद्र धाड़ीवाल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सदर बाजार में धाडीवाल ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी दुकान है। दिनांक 09.09.2025 को शाम लगभग 06ः00 बजे प्रार्थी के दुकान में एक महिला आकर ब्रेसलेट रिपेरिंग करने बोली तब प्रार्थी ब्रेसलेट को देखकर बोला ब्रेसलेट रिपेरिंग नहीं हो सकता, तब महिला बोली कि इस सोने के ब्रेसलेट के बदले मुझे सोने का नया चैन दे दीजिये तब प्रार्थी उस ब्रेसलेट को तौल कर ब्रेसलेट के बदले में 13 ग्राम 880 मिली ग्राम वजन का नया सोने का चैन कीमती 1,68,000 रूपये अज्ञात महिला को दे दिया।

प्रार्थी ब्रेसलेट को चेक कराने के लिये भेज रहा हूं बोला तब वह महिला तुरंत दुकान से निकलकर भाग गयी। ब्रेसलेट को चेक करने पर अज्ञात महिला द्वारा दिया गया ब्रेसलेट सोने का नहीं था नकली था। आरोपी अज्ञात महिला ने प्रार्थी को सोने का नकली ब्रेसलेट देकर प्रार्थी से सोने का असली चैन लेकर ठगी की, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी अज्ञात महिला के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 188/25 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ठगी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी अज्ञात महिला की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना व महिला के हुलिया के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी अज्ञात महिला की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। फुटेजों के अवलोकन पर पाया गया कि महिला के साथ एक पुरूष भी है तथा इनके पास चारपहिया वाहन भी है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के फरार होने वालेे मार्गाे में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालते हुये आरोपियों की पतासाजी कर उनके वाहन को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम सविता सिंग उर्फ सपना उर्फ सप्पो तथा पुरूष ने अपना नाम इशांत उर्फ अनुज वर्मा निवासी गाजियाबाद (उ.प्र.) को होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संबंध में पूछताछ करने पर सविता सिंग उर्फ सपना उर्फ सप्पो ने बताया कि इशांत उर्फ अनुज वर्मा उसका पुत्र है तथा उनके द्वारा ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा दिनांक 09.09.25 को ही जिला बिलासपुर के सदर बाजार स्थित अजय ज्वेलर्स दुकान में भी सोने का नकली ब्रेसलेट देकर सोने का असली ब्रेसलेट लेकर ठगी करना बताया गया है।

दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी की 01 नग सोने का ब्रेसलेट, 01 नग सोने का चैन, नगदी रकम 82,170/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त वेगनआर कार क्रमांक यू पी 37 ए ए 1328 जुमला कीमती लगभग 8,50,000/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी: 01. सविता सिंग उर्फ सपना उर्फ सप्पो पिता मान सिंग उम्र 43 साल निवासी मकान नंबर 2305 रेलवे रोड मेहता होटल वाली गली थाना अतरपुरा जिला हापुड़ (उ.प्र.)।

02. इशांत उर्फ अनुज वर्मा पिता सुनील कुमार वर्मा सिंग उम्र 23 साल निवासी मकान नंबर 2305 रेलवे रोड मेहता होटल वाली गली थाना अतरपुरा जिला हापुड़ (उ.प्र.)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button